CGFilm - तोर खातिर की सफलता के बाद निर्देशक पवन कुमार गुप्ता एक और धमाका लेकर आने वाले हैं। जी हां, उनकी अपकमिंग मूवी अतरंगी 17 अप्रैल, 2020 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। फिल्म की खासियत है कि यह इस फिल्म से छत्तीसगढ़ी सिनेमा में बाल कलाकारों की एंट्री होने वाली है। फिल्म में बच्चों की धमाचौकड़ी आपको देखने को मिलेगी। क्योंकि फिल्म का ट्रैलर ही कुछ ऐसा है। इसके अलावा फिलम के गीत-संगीत भी काफी लाजवाब हैं। ट्रैलर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म के गाने कितने कर्णप्रिय हैं।
आपको एक बार फिर बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर हैं पवन कुमार गुप्ता। फिल्म में चंचल साहू, योगेश अग्रवाल, रजनीश झांझी, संतोष सारथी, उर्वशी साहू, दिलबाग सिंह, नीलम देवांगन और नाकुम महलीवार दिखाई देंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर सुभाष गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता, महेश कुमार जायसवाल, नरेश पटेल, विनोद चौरसिया, मदन गोपाल और रमेश मन्नेवार हैं।
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.