CG CGFilm.in
Chhollywood News

दर्शकों को जरूर पसंद आएगी दुल्हिन उही जउन पिया मन भाय... 14 जुलाई को होगी रिलीज

CGFilm Editorial Desk
Published: Jul 13, 2023 • 2 min read
दर्शकों को जरूर पसंद आएगी दुल्हिन उही जउन पिया मन भाय... 14 जुलाई को होगी रिलीज

CGfilm.in आस्क इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म दुल्हिन उही जउन पिया मन भाय 14 जुलाई को प्रदेश के लगभग सभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
इसके निर्माता पवन तातेड हैं। इसके पहले पवन तातेड हिन्दी और छत्तीसगढ़ी फिल्में रिलीज़ कर चुके हैं। पवन तातेड  2013 से फि़ल्म लाइन से काफी लगाव रहा है। पवन तातेड़ ने इससे पहले पिछले वर्ष बहुचर्चित फिल्म मैं दिया तंै मोर बाती का भी निर्माण किया था। वे बड़ी बारीकी से स्क्रिप्ट को पढ़ते-सुनते हैं और फिल्म निर्माण की बारीकियों को समझ कर फिल्म निर्माण करते रहे हैं ।

इस फिल्म की खास बात है कि छत्तीसगढ़ के खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया है और बड़े ही खूबसूरती से फिल्माया गया है। छत्तीसगढ़ी परंपरा और रीति-रिवाज संस्कृति को दिखाया गया है। इस फिल्म में बहुत ही शानदार गीत संगीत है जिसे लोग बहुत प्यार दे रहे हैं

और खुब रील्स वीडियो बनाएं जा रहें हैं। इस फिल्म एक खास बात है हीरो और हीरोइन मन कुरैशी और सोनाली सहारे कि यह दोनों कि जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं और इनकी एक फिल्म और आई थी जो कि सुपरहिट चली थी। इस फिल्म के अन्य कलाकारों की बात करें तो छत्तीसगढ़ के दिग्गज कलाकारों की लिस्ट है जो सिनेमा हॉल में उनका गज़ब का परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा। यह फिल्म पूरी तरह से पैसा वसूल फिल्म जिसको दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाएगा।
फिल्म- दुल्हिन उही जउन पिया मन भाय, निर्माता - पवन तातेड़, रौशन सिंह, दीपक सिंह क्षत्रिय, निर्देशक - शिवनरेश केशरवानी, सह निर्देशक - रतन कुमार, कैमरा - सिद्धार्थ सिंह राजपूत, म्यूजिक - रोशन वैष्णव, गीत - कृष के. रामटेके, शिवम्, राजनकर, शुभम् साहू, स्वर- अनुपमा मिश्रा, अनुराग शर्मा, सुनील सोनी, रोशन वैष्णव।

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल