CG CGFilm.in
Chhollywood News

पद्मश्री अनुज शर्मा की 'मार डारे मया म…' अगस्त 2021 में होगी रिलीज

CGFilm Editorial Desk
Published: Feb 06, 2021 • 2 min read
पद्मश्री अनुज शर्मा की 'मार डारे मया म…' अगस्त 2021 में होगी रिलीज

CGFilm - छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा की एक और फिल्म मार डारे मया म आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 20 अगस्त 2021 को रिलीज होगी। यह फिल्म गजेंद्र श्रीवास्तव प्रोडक्शन की प्रस्तुति है। इसके निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव, निर्देशक मनीष मानिकपुरी, छायांकन सिद्धार्थ सिंह, कार्यकारी निर्माता स्वाति मानिकपुरी, संवाद गिरवर दास मानिकपुरी, संगीत सुनील सोनी, नवलदास मानिकपुरी और कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय हैं। कलाकार अनुज शर्मा, लिप्सा मिश्रा, सुनील तिवारी, क्रांति दीक्षित, पुष्पेन्द्र सिंह, अंजली चौहान, पूरन किरी, शर्मा, राजेश पंड्या, ज्योत्सना ताम्रकार, दिव्या यादव, योगेश अग्रवाल, प्रदीप शर्मा हैं।

Mar Dare Mya Ma

हरिओम फिल्म्स् की प्रस्तुति "कहर- द हैवाक"…12 को होगी रिलीज
छत्तीसगढ़ी फिल्म कहर- द हैवाक…12 फरवरी को रिलीज होने वाली है। राजधानी में यह श्याम टॉकीज में प्रदर्शित होगी। फिल्म के निर्माता सुमीत सोनकर, सह निर्माता पी.सी. कलवानी और निर्देशक एजाज वारसी हैं। कथा, पटकथा और संवाद अनिरुद्ध दुबे का है। फिल्म में गीत दास मनोहर, सुनील, शिवा जांगड़े और अजय राज के हैं। संगीत से संवारा है- शिवा जांगड़े ने। कोरियाग्राफर और फाइटर मनोज दीप हैं। संपादन और छायांकन डॉ. पुनीत सोनकर और एक्शन मनोज दीप का है।

इसके कलाकार- विनोद कालाणी, चंदन सोनी, अहाना फॉन्सीस, माही अहीर, आजाम खान, संजय तेलंग, डॉ. अजय सहाय, अरविन्द गुप्ता, दिव्या यादव, मुकेश तिवारी, शेखर चौहान, शशांक नायडू, अमरजीत संधू, दिनेश मिश्रा, मनोज दीप, ज्योति वैष्णव, साक्षी, मेहर खान, प्रमिता रात्रे, नितेश, डॉ. संजय लालवानी, पुष्पांजलि, अरूण बंछोर, सुमीत दुआ, किस कुर्रे, श्रवण राठौर और बॉबी हैं।

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!