CG CGFilm.in
Chhollywood News

अब यू-ट्यूब पर देखिए सतीश जैन की सुपरहिट 'फिल्म हंस झन पगली फंस जबे'...

CGFilm Editorial Desk
Published: Jul 20, 2024 • 2 min read
अब यू-ट्यूब पर देखिए सतीश जैन की सुपरहिट 'फिल्म हंस झन पगली फंस जबे'...

cgfilm.in छत्तीसगढ़ के जाने-माने डायरेक्टर और छॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके सतीश जैन की फिल्म हंस झन पगली फंस जबे अब दर्शक यू-ट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। वैसे ये फिल्म तो आपने थियेटर में देखी ही होगी। लेकिन आपको ये फिल्म देखने की इच्छा होगी तो आपकी ये इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है। क्योंकि सतीश जैन की हंस झन पगली फंस जबे... 11 अगस्त को यू-ट्यूब चैनल पर आ रही है। इसे आप 11 अगस्त की सुबह 7.00 बजे देख सकते हैं। आप एवीएम यू-ट्यूब चैनल पर इसे देख सकते हैं।

आपको बता दें कि हंस झन पगली फंस जबे सन 2019 में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के डॉयलॉग और गाने तो आज भी दर्शकों को याद हैं। इसके साथ ही इस फिल्म ने 18 अवार्ड अपने नाम किए थे।

हंस झन पगली ने जिन 18 अवार्ड अपने नाम किए हैं, उन पर एक नजर डालते हैं-
1. बेस्ट चाइल्ड एक्ट्रेस- आयत कुरैशी, 2. बेस्ट ऑडियोग्राफर- प्रबोध रंजन साहू, 3. बेस्ट कोरियोग्राफर- निशांत उपाध्याय 4. बेस्ट डायलॉग- मनोज कुशवाहा 5. बेस्ट स्टोरी रायटर- सतीश जैन 6. बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- सूरज महानन्द 7. बेस्ट फीमेल सिंगर- अलका चंद्राकर 8. बेस्ट मेल सिंगर- सुनील सोनी 9. बेस्ट लिरिक्स- रामेश्वर वैष्णव 10. बेस्ट म्यूजिक- सुनील सोनी 11. बेस्ट मेल कैरेक्टर आर्टिस्ट- स्व. आशीष शेन्द्रे 12. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- रवि साहू 13. बेस्ट डायलॉग- मनोज कुशवाहा 14. बेस्ट डायरेक्टर- सतीश जैन 15. बेस्ट एक्ट्रेस- अनुकृति चौहान 16. बेस्ट छत्तीसगढ़ी फिल्म- हंस झन पगली फंस जाबे, 17. बेस्ट पीआरओ-दिलीप नामपल्लीवर, 18. बेस्ट डिस्ट्रीब्यूटर- पुरन फिल्म्स.

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!