दशहरा पर्व पर श्री दूधाधारी मठ एवं सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति रावण भाठा ने संयुक्त रूप से दशहरा पर्व का आयोजन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल तथा सांसद सुनील सोनी ने छत्तीसगढ़ी फिल्मों के हीरो दिलेश साहू को सिनेमा एवं कला के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष तिवारी, पार्षद मनोज वर्मा, कांग्रेस नेता सुमित दास, अमित दास एवं सुशील ओझा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि दिलेश साहू की फिल्म लव दीवाना 8 नवंबर को प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर मोहित साहू एवं डायरेक्टर प्रवीर दास हैं।
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.