CG CGFilm.in
Chhollywood News

छत्तीसगढ़ी फिल्म “सेल्फी बेबो” का मुहूर्त संजय बत्रा के द्वारा संपन्न हुआ

CGFilm Editorial Desk
Published: Feb 26, 2020 • 2 min read
छत्तीसगढ़ी फिल्म “सेल्फी बेबो” का मुहूर्त संजय बत्रा के द्वारा संपन्न हुआ

CGFilm – एंजेल फिल्म्स व बुद्धा फिल्म्स के संयुक्त बैनर में निर्माणधीन छत्तीसगढ़ी फिल्म “सेल्फी बेबो” होर्रर कॉमेडी का मुहूर्त हुआ, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ी फिल्म के जाने माने कलाकार संजय बत्रा जी थे, निर्देशक दीपक आदित्य ने पहले ही बता दिया था की “सेल्फी बेबो” का मुहूर्त सादे समारोह में किया जाएगा। फिल्म के निर्माता सुरेश शर्मा व भूपेंद्र सोनकर एवं सह निर्माता हेमलाल श्रीवास, भोजराज पटेल व फ़िल्म के कलाकार सलीम अंसारी, विक्रम राज, आस्था दयाल, पूजा देवांगन, निशांत उपाध्याय, भोजराज पटेल, आशीष के., दिंनु श्रीवास, दीपिका, यामिनी, आरती, हर्षा, फिल्म पी आर ओ दिलीप नामपल्लीवार मौजूद थे। फ़िल्म के गाने की रिकॉर्डिंग सरगम स्टूडियो जांजगीर में प्रारंभ हो चुकी है। फ़िल्म में विशेष सहयोग विकी सूर्यवंशी, सावन गुजराल, एवं भूमिका ठाकुर होंगे। “सेल्फी बेबो” का मुहूर्त राग म्यूजिक कैफ़े तेलीबांधा में संपन्न हुआ, फ़िल्म की शूटिंग मार्च में प्रारंभ हो जाएगी।

https://cgfilm.in/selfie-bebo/

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!