CG CGFilm.in
Movie Review ★ 3.5 / 5.0

'मोर यार सुपरस्टार' : आखिर कौन है सुपरस्टार ?

CGFilm Editorial Desk
Published: Jan 06, 2023 • 3 min read
'मोर यार सुपरस्टार' : आखिर कौन है सुपरस्टार ?

फिल्म समीक्षा : एकान्त चौहान

CGFilm.in | छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता अनुज शर्मा आज पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी अदाकारी को लेकर अलग ही पहचाने जाते हैं। इसके अलावा वे काफी अच्छा गाना भी गाते हैं। मोर छइयां भुईयां से साल 2000 से शुरू हुआ अनुज शर्मा का फिल्मी सफर लगातार जारी है। इसी कड़ी में उनकी एक और फिल्म मोर यार सुपरस्टार 6 जनवरी यानी आज रिलीज हुई। यानी साल 2023 के छत्तीसगढ़ी फिल्मों का खाता सुपरस्टार अनुज शर्मा से खुला। इस फिल्म में अनुज शर्मा ने अपनी अदाकारी के साथ एक नया ही प्रयोग किया है। उनकी कॉमेडी वाला रोल देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे होंगे। फिल्म में आपको रोमांस, एक्शन के साथ ही भरपूर कॉमेडी देखने को मिलेगी।

कहानी
पूरी फिल्म कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म में माधव (अनुज शर्मा) हकलाते हैं। इस कारण उनकी शादी नहीं हो रही है। लेकिन वे अपनी इस कमजोरी (हकलापन) को बड़े ही दमदार तरीके से पेश करते हैं। वहीं माधव का सपना है कि कोई तो होगा, जो उसे पसंद करेगा। इस बीच होरीईन (राधिका) की एंट्री होती है। जिस पर डॉन डेंजर डोंगरा की नजर भी रहती है। फिर कहानी में एक के बाद एक ट्विस्ट सामने आता है। फिल्म का अंत बहुत ही जोरदार है। अंत में हकले माधव, जिससे कोई भी लड़की शादी करने को तैयार नहीं हो रही थी, उसे एक साथ तीन-तीन शादी के प्रस्ताव मिल जाते हैं। आखिर ये करिश्मा क्यों और कैसे होता है...? ये जानने आपको  अपनी नजदीकी सिनेमाघरों में पहुंचना होगा.

गीत-संगीत
फिल्म के सभी गाने काफी अच्छे और कर्णपिय हैं। वहीं पान-पान...गाना तो आपको थिरकने को मजबूर कर देगा।

फिल्म के बारे में
फिल्म अमारा स्टुडियो की प्रस्तुति, रमेश राउत की फिल्म है। फिल्म के निर्माता नवीन भंडारी हैं। वहीं फिल्म के डॉयलॉग जानसन अरूण, म्जूजिक अभिजीत मजूमदार और एडिटिंग मानस कुमार साहू का है।

अंत में,
फिल्म मोर यार सुपरस्टार, कॉमेडी से भरपूर पैसा वसूल फिल्म है। फिल्म में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के बादशाह अनुज शर्मा एक बार फिर अपनी छाप छोडऩे में कामयाब रहे हैं। वहीं उनका एक-एक डॉयलॉग आपको काफी पसंद आएगा। एक बात और फिल्म मोर यार सुपरस्टार...हल्की-फुल्की कहानी पर बनी इमोशनल और कॉमेडी प्रधान फिल्म है। फिल्म का हर किरदार परदे पर आते ही आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। और अंत में आप यही सोचेंगे कि आखिर इस फिल्म में सुपरस्टार है कौन ... तो देखिए मोर यार सुपरस्टार...।

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल