cgfilm.in निर्माता व अभिनेता प्रकाश अवस्थी की बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोर बाई हाई-फाई आगामी 26 जुलाई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म के अभिनेता व निर्माता प्रकाश अवस्थी ने बताया कि हम हमेशा साफ -सुथरी फिल्में बनाते हैं जिन्हें महिला दर्शक अपने पूरे परिवार के साथ देखती हैं। इसी कड़ी में यह फिल्म हर वर्ग के मनोरंजन के साथ एक संदेशप्रद फिल्म है। इसके गाने बहुत कर्णप्रिय हैं।
प्रकाश ने बताया कि इस फिल्म में योगेश अग्रवाल एसपी की भूमिका में है और दीपाली पांडे उनकी पत्नी व निगेटिव भूमिका में है। वहीं अनुपम वर्मा पिता की भूमिका में है। इनके अलावा विजय मिश्रा और बाकी अभिनेताओं ने भी जबरदस्त अभिनय किया है। फिल्म के निर्देशक नितेश लहरी ने जानकारी दी कि इस फिल्म में बोली, भाषा परिधान व पारंपरिक संस्कृति को दिखाने के साथ ही युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए आज की आधुनिक जीवन शैली को भी दिखाया गया है।
फिल्म के अन्य कलाकारों में सृष्टि देवांगन, नैनी तिवारी, प्रमिला रात्रे, विजय मिश्रा, क्रांति दीक्षित, लता रही, वर्षा बर्मन, घनश्याम वर्मा, देवेंद्र पांडे, अमरजीत सिंह संधू, लव कुमार महानंद समेत कुसुम प्रजापति आदि हैं। यह फिल्म राजधानी रायपुर के प्रभात सिनेमा घर में 26 जुलाई को रिलीज हो रही है।
Connect with us:
Website: https://cgfilm.in
Facebook: https://www.facebook.com/CGFilm.in
Twitter: https://twitter.com/cg_film
Instagram: https://www.instagram.com/cgfilm.in
Youtube: http://bit.ly/CGFilmI
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.