CG CGFilm.in
Chhollywood News

छत्तीसगढ़ी फिल्म दईहान को लेकर जाने-माने निर्माता - निर्देशक मोहन सुंदरानी ने कही वो बात... जो वाकई है लाजबाव...

CGFilm Editorial Desk
Published: Feb 10, 2020 • 2 min read
छत्तीसगढ़ी फिल्म दईहान को लेकर जाने-माने निर्माता - निर्देशक मोहन सुंदरानी ने कही वो बात... जो वाकई है लाजबाव...

CGFilm - 7 फरवरी, 2020 को रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म दईहान (द काउ मैन) को लेकर छॉलीवुड के जाने-माने निर्माता और निर्देशक मोहन सुंदरानी ने कहा कि काफी दिनों बाद ऐसी फिल्म आई है, जो छत्तीसगढ़ के दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। ये फिल्म वाकई छत्तीसगढ़ की पृष्ठभूमि और संस्कृति को प्रदर्शित करती है। साथ ही उन्होंने दर्शकों से गुजारिश की कि वे इस फिल्म को अवश्य देखें और परिवारजनों के साथ अपने नजदीकी सिनेमाघरों में अवश्य जाएं।

आपको बता दें कि दईहान (द काउ मैन) फिल्म 7 फरवरी, शुक्रवार को रायपुर के प्रभात टॉकीज सहित पूरे प्रदेशभर के 6 अन्य टॉकीजों में प्रदर्शित हुई। यह फिल्म छत्तीसगढ़ के ठेठवार समाज की विलुप्त होती परंपराओं को पुनर्जीवित करने का प्रयास है, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। फिल्म के गीत संगीत भी काफी अच्छे हैं।

https://cgfilm.in/daihan-the-cow-man-chhattisgarhi-movie-tailer-details-star-cast-videos-songs-etc/
निर्देशक मोहन सुंदरानी

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल