CG CGFilm.in
Chhollywood News

मंत्री "नितिन गडकरी" ने अभिनेता संदेश गौर के म्यूजिक वीडियो "तुम मेरे" का "पोस्टर" लॉन्च किया।

CGFilm Editorial Desk
Published: Jul 12, 2020 • 3 min read
मंत्री "नितिन गडकरी" ने अभिनेता संदेश गौर के म्यूजिक वीडियो "तुम मेरे" का "पोस्टर" लॉन्च किया।

मुंबई से खबर : नागपुर से संसद सदस्य और भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने नागपुर के अभिनेता संदेश गौर के हिंदी म्यूजिक वीडियो "तुम मेरे” के "पोस्टर" को मुंबई शहर में लॉन्च किया | कार्यक्रम में केंद्र मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के साथ विधायक विकास कुंभारे, पूर्व विधायक डॉक्टर मिलिंद माने, उत्तर नागपुर भा.ज.पा के अध्यक्ष दिलीप गौर, भोई समाज पंच कमेटी के अध्यक्ष व इस गीत के निर्माता नंदकिशोर बिसनलाल गौर, गायक पोरोमा दासगुप्ता व रतन रवानी और अभिनेता संदेश गौर उपस्तिथि थे।

इस गीत को “ज़ी म्यूजिक कंपनी” द्वारा रिलीज़ किया जा रहा है | इसके अलावा अभिनेता संदेश गौर हिंदी फिल्म “मीराधा”, मराठी फिल्म “झिंग प्रेमाची” और "भला मानुष" में बतौर मुख्य अभिनेता व अनेकों टीवी धारावाहिक, शार्ट फिल्म और वेब सीरीज में अपनी अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुके है और बहुत जल्द एक नई हिंदी फिल्म में नजर आने वाले है | "तुम मेरे” में अभिनेता "संदेश गौर" के साथ मॉडल और अभिनेत्री "शिवानी द्विवेदी” और शिवानी के पिता का किरदार निभा रहे अभिनेता बृज किशोर तिवारी भी नज़र आयेंगे |

इस म्यूजिक वीडियो का निर्माण “बॉलीवुड एंटरटेनमेंट” और "श्री रवानी फिल्मस" के प्रोडक्शन कंपनी के अंतर्गत किया गया हैं | इस म्यूजिक वीडियो के निर्माता श्री नंदकिशोर बिसनलाल गौर और प्रेम सिंह हैं | इस म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर आर. आर. चन्द्रवनशी और कॅमरामैन ज़ितेन्द्र कुमार हैं | इस वीडियो के गीतकार और संगीतकार रतन रवानी हैं | इस गीत में गायक रतन रवानी के साथ टी.वी. के शो "सा रे ग म प" की न्यायधिश, फिल्म ग़ब्बर इज़ बैक, ओक जानु जैसी सुपरहिट फिल्मो की गायिका पोरोमा दासगुप्ता हैं | पोरोमा की मधुर और सुरिली आवाज़ ने इस गीत को और खूबसुरत बना दिया हैं |

संगीतकार रतन रवानी इससे पहले “मीराधा” और "दयाबाई" जैसी हिंदी फिल्मों में संगीत देने के साथ-साथ अपनी सुरीली आवाज़ से दशकों का मन मोह चुके है | इससे पहले रतन रवानी और अभिनेता "संदेश गौर" ने म्यूजिक वीडियो “पगली तेरे लिए" में साथ में काम किया था और वो गाना सुपरहिट रहा, दर्शक आज भी वो गीत को सुन्ना पसंद करते हैं | "पगली तेरे लिए" गीत को "ज़ी म्यूजिक कंपनी” द्वारा रिलीज़ किया गया था | इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग बांद्र वर्ली सी-लिंक, बांद्र, बैन्दस्टैंड, वसई बिच, मलाड, गोरेगाँव पर की गयी है | ये एक दर्द भरा ईमोशनल गीत हैं जो कि करूण रस पर आधारित है |

इस गाने को डायरेक्टर आर. आर. चन्द्रवनशी ने बहुत ही शानदार तरीके से फिल्माया है | एडिटर, पोस्टर डिज़ाइन, डी. आई., ग्राफ़िक्स वी.एफ.एक्स का कार्य जीओन सिंह द्वारा किया गया हैं | कॅमरामैन ज़ितेन्द्र कुमार, कोरिओग्राफी राजन वर्मा, साऊड इंजीनियर विजू नायर व अरविंद विश्वकर्मा, प्रोग्राम्मिंग अनिस अली, ड्रम रिज़वान अली, लाइव गिटार साहिल, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर सुमित दासगुप्ता, पोस्ट प्रोडक्शन व साऊड रिकोर्ड़िग ए. बी. साऊड स्टूडियो, कार्यकारी निर्माता मुकेश वर्मा, प्रोडक्शन प्रबंधक सुमित शर्मा, मेकअप प्रेमकांत उपाध्याय व अजय मेहता, गन सपलायर मोहित त्यागी, कॅमेरा व लाहिट राजेश मुगुल्लू , पी. आर. ओ. जितेंद्र सहानय व एस. एम. दास, सोशल मीडिया ईशान कामदार, मीडिया प्रबंधक रितेश श्रीवास्तव का इस म्यूजिक वीडियो में सहयोग है |

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल