CG CGFilm.in
Chhollywood News

फिल्म घरौंदा में मां के किरदार में दिखेंगी मनीषा खोब्रागड़े

CGFilm Editorial Desk
Published: Dec 12, 2022 • 1 min read
फिल्म घरौंदा में मां के किरदार में दिखेंगी मनीषा खोब्रागड़े

CGFilm.in निर्माता हेमराज  खोब्रागडे, निर्देशक राजा खान की रिंकू रज़ा एवं लवली खान अभिनीत फिल्म घरौंदा 16 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में हीरो रिंकू रजा के मां के किरदार में मनीषा खोब्रागडे नजर आएंगी।

फिल्म के बारे में बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक पारिवारिक साफ-सुथरी हर वर्ग के लिए बनाई गई फिल्म है। जिसमें दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ एक्शन, इमोशन, हास्य फैमिली-ड्रामा देखने को मिलेगा। फिल्म के गाने भी कर्णप्रिय बने हैं। गीतकार धनराज साहू, सियाराम विश्वकर्मा, संगीत मनोज तिवारी, सिद्दीकी ने बेहतरीन टीम वर्क के साथ बनाया है। गाने को स्वरबद्ध इमरान सिद्दीकी विश्राम यादव सिया राम, लक्ष्मण जगत, मनीषा खोब्रागडे, मुनमुन चटर्जी, प्रभा यादव कुलदीप, हर्ष लता ने किया है। फिल्म के डीओपी राहुल वर्मा है। कोरियोग्राफी चंदनदीप राम यादव सोनू जगत का है। फिल्म की एडिटिंग शिवनरेश केशरवानी बिलासपुर ने किया है। फिल्म के अन्य मुख्य कलाकरों में मनीषा खोब्रागडे, संजय जैन, लालजी कोर्राम, अनिता यादव, शमशीर सिवानी, अमृता ने भी बेहतरीन किरदार निभाये हैं।

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल