CGFilm - माहिरा खान के पास फिलहाल फिल्मों का अंबार है। उनके पास एक साथ 4 अलग-अलग भाषाओं की फिल्में हैं। इनमें हिन्दी, ओडिय़ा, भोजपुरी और साउथ की फिल्में शामिल हैं। आपको बता दें कि माहिरा खान को आपने छत्तीसगढ़ी फिल्म राधे अंगूठा छाप में देखा था। इस फिल्म के साथ ही माहिरा ने छॉलीवुड में भी कदम रखा था। अब वो एक साथ चार फिल्मों में नजर आने वाली है। इसके लिए उसने भाषा सीखने और डांस सीखना भी शुरू कर दिया है। सभी फिल्मों में उनका लीड रोल रहेगा। माहिरा बताती है कि उसे एक्टिंग का शौक बचपन से ही रहा है। उनका कोई रोल मॉडल नहीं है। करन खान ने मेरा काम देखा और मौका दिया।
माहिरा खान छॉलीवुड में महूँ कुंवारा तहूँ कुंवारी, बंधन प्रीत के और हमर बघवा दबंग दरोगा राजा फिल्म में अभिनय किया है, जो उनकी अब तक की सबसे अच्छी फिल्म में शुमार है।
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं सीजीफिल्म.इन लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। सीजीफिल्म.इन में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक सीजीफिल्म.इन पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही सीजीफिल्म.इन की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। सीजीफिल्म.इन से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.
