त्रिकोणी प्रेम कहानी
CGFilm - वेलेंटाइन-डे पर आज एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म तैं मोर लव स्टोरी रिलीज हुई। जैसा कि ये फिल्म वेलेंटाइन डे के खास मौके पर रिलीज हुई है तो जाहिर सी बात है फिल्म में प्यार और रोमांस का तकड़ा तो रहना ही है। अब बात करें इस फिल्म के बारे में तो ये फिल्म त्रिकोणी प्रेम कहानी पर आधारित है। और फिल्म का अधिकांश हिस्सा कॉलेज कैंपस के ईद-गिर्द ही घूमता है तो ये युवाओं को जरूर पसंद आएगा। फिल्म के बारे में फिलहाल इतना ही...पूरी कहानी और फिल्म का अंत देखने आपको नजदीकी सिनेमाघरों में जाना पड़ेगा।
वैसे आपको तो पता ही है कि यह फिल्म प्रखर फिल्मस के बैनर तले बनी है। फिल्म के निर्देशक दानेश निषाद और निर्माता अजय वर्मा है। वहीं फिल्म के सह-निर्माता रमेश पटेल हैं। फिल्म की कहानी दिनेश यादव और संजय साहू की है तो संगीत रवि पटेल ने दिया है। फिल्म में सतीश साव, संजय साहू, अनुकृति चौहान, रजनीश झांझी, माया साहू और दूजे निषाद अपनी अदाकारी दिखाएंगे। फिल्म के गीत दानेश निषाद, लोकेश, पिंटू और तोरण निषाद के हैं तो इन गानों को सुरों से सजाया है सुनील सोनी, अलका चंद्राकर, मुनमुन चक्रवर्ती, रवि पटेल, रोशन वैष्णव और विद्या यादव ने।

त्रिकोणी प्रेम कहानी
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.