CG CGFilm.in
Chhollywood News

देशप्रेम के साथ-साथ, इमोशन एवं कॉमेडी से भरपूर है फिल्म... ले चलहुं अपन दुवारी

CGFilm Editorial Desk
Published: Jan 12, 2023 • 2 min read
देशप्रेम के साथ-साथ, इमोशन एवं कॉमेडी से भरपूर है फिल्म... ले चलहुं अपन दुवारी

13 जनवरी को होगी प्रदर्शित....

CGFilm.in पॉपकार्न फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता देवनारायण साहू और उत्तरा कुमार साहू फिल्म के लेखक कौस्टन साहू और डायरेक्शन मृत्युंजय सिंह की ले चलहु अपन दुवारी 13 जनवरी से पूरे प्रदेश में प्रदर्शित होने जा रही है।  फिल्म को कैमरे में बेहतरीन तरीके से कैद किया है आरुषि बागेश्वर ने। फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के दर्शनीय स्थानों पर की गई है। फिल्म छत्तीसगढ़ की ग्रामीण पृष्ठभूमि पर केंद्रित है।
इस फिल्म में देशप्रेम के साथ-साथ, इमोशन एवं कॉमेडी का भी भरपूर समावेश किया गया है। फिल्म निर्माण में कहीं से कोई कमी न रह जाय इसके लिए सभी आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया है। इसके लिए पूरी टेक्निकल टीम मुम्बई से छत्तीसगढ़ आयी थी। फिल्म मेकिंग की पूरी टीम नव युवाओं से प्रेरित है और इन लोगों ने भरपूर जज्बे ,उमंग ,उत्साह के साथ अपने काम को बखूबी से अंजाम दिया है। फिल्म के लेखक, डायरेक्टर एवं डीओपी सभी पच्चीस से तीस साल के बीच के युवा हैं। सभी युवा टीम का इरादा दर्शकों के बीच ऐसी फिल्म परोसने का है जिसे देखकर दर्शक बार- बार फिल्म को जरूर देखना चाहें और यह फिल्म छालीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बना सके।

फिल्म में छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों के साथ ही मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी काम किया है! नायक की भूमिका में शील वर्मा एवं नायिका पूजा शर्मा ( मोहनी एल्बम फेम) हैं। इसके साथ साहेबदास मानिकपुरी, अक्षय वर्मा, विजय मिश्र, नरेंद्र दावड़ा, सुमित्रा साहू,मनीषा खोब्रागडे ने फिल्म में अहम किरदार निभाया है। फिल्म संगीत मोनिका वर्मा, तुषान्त कुमार एवं तुषान्त सोलंकी व सिद्धान्त निराला ने गानों को कर्णप्रिय बनाया है। फिल्म को एडिट किया है संतु ने तो एक्सिक्यूटिव प्रोडक्शन की जिमेडरै उठाई है अब्दुल वाहिद ने फिल्म की पूरी टीम को आशा ही नहीं अपितु पूरा विश्वास है कि ले चलहुं अपन दुवारी फिल्म दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में जरूर सफल होगी। ले चलहुं अपन दुवारी इन टॉकीजों में होगी प्रदर्शित....

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल