CG CGFilm.in
Chhollywood News

छत्तीसगढ़ के उभरते गायक संदीप जोहले के स्वर में सुनिए एक नया छत्तीसगढ़ी गीत- चटर पटर…जल्द होगी रिलीज…

CGFilm Editorial Desk
Published: Aug 20, 2020 • 2 min read
छत्तीसगढ़ के उभरते गायक संदीप जोहले के स्वर में सुनिए एक नया छत्तीसगढ़ी गीत- चटर पटर…जल्द होगी रिलीज…

छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। खासकर, जब से छत्तीसगढ़ राज्य बना है, यहां छत्तीसगढ़ी फिल्में लोगों को काफी पसंद भी आ रही है और इसमें नए-नए कलाकारों का रुझान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं लॉकडाउन के चलते अब छत्तीसगढ़ी वीडियो सांग लगातार सामने आ रहे हैं, इसमें कई नए चेहरों को लगातार मौका मिल रहा है। ये बड़ी अच्छी बात है। इसी कड़ी में एक और छत्तीसगढ़ के उभरते गायक संदीप जोहले लेकर आने वाले हैं नया छत्तीसगढ़ी गीत चटर-पटर…तो तैयार रहिए इस गीत के लिए...

वैसे आपको बता दें कि इस गीत को संदीप जोहले के साथ ही स्वर दिया है श्रद्धा मंडल ने। इसके निर्माता हैं- लखी सुंदरानी, गीतकार संदीप जोहले और संगीत संयोजन है- बुद्धेश नेताम का।

छत्तीसगढ़ के उभरते गायक - संदीप जोहले

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं सीजीफिल्म.इन लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। सीजीफिल्म.इन में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक सीजीफिल्म.इन पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही सीजीफिल्म.इन की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। सीजीफिल्म.इन से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल