CGFilm - अपकमिगं मूवी कुरुक्षेत्र में एक और अभिनेत्री विजेता मिश्रा, करण खान की बहन के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में इसके साथ ही वे क्रांति दीक्षित की बहू का रोल भी प्ले करने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर विजेता मिश्रा कहती हैं कि ये फिल्म बहुत ही बेहतरीन है। साथ ही इस फिल्म के बाकी किरदारों का सहयोग भी शूटिंग के दौरान हमें लगातार मिल रहा है। फिल्म दो परिवारों के बीच बनी बहुत ही अच्छी कहानी पर है। फिल्म जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इसमें एक्शन बहुत ज्यादा है।

आपको बता दें साई कृष्णा फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति कुरुक्षेत्र फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक उदय कृष्ण, सह-निर्माता राज सोनी, विनय कृष्ण, एसोसिएयट डायरेक्टर कौशल उपाध्याय, सहायक निर्देशक अनुपमा मनहर, जतिन कुमार, अनुपम वैष्णव, कैमरामेन शेखर भास्कर, डीओपी राजन जायसवाल, म्युजिक डॉ. रवि पटेल, कोरियोग्राफर बाबा बघेल और प्रोडक्शन मैनेजर नीरज कुमार और जग्गू माही हैं। फिल्म में लीड रोल में करण खान, अभिनेत्री पूजा साहू, क्रांति दीक्षित, अजय पटेल, राज सोनी आदि हैं।

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.