CG CGFilm.in
Chhollywood News

कुरुक्षेत्र फेम निर्माता निर्देशक उदय कृष्ण की अगली पेशकश फिल्म बाजीगर का मुहूर्त कल

CGFilm Editorial Desk
Published: Mar 04, 2022 • 1 min read
कुरुक्षेत्र फेम निर्माता निर्देशक उदय कृष्ण की अगली पेशकश फिल्म बाजीगर का मुहूर्त कल

CGfilm.in रायपुर। साईं कृष्णा फिल्म्स बिलासपुर के बैनर तले अपकमिंग छत्तीसगढ़ी फिल्म बाजीगर का मुहूर्त प्रियदर्शनीय नगर में कल शाम 6 बजे से रखा गया है। फिल्म में सुपरस्टार मन कुरैशी और अनिकृति चौहान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। निर्माता निदेशक ने बताया कि विगत दिनों कुरुक्षेत्र की आखिरी शैड्यूल की शूटिंग क्लाईमैक्स के साथ संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि बाजीगर के सह—निर्माता विनय कृष्ण शुभम मौर्या होंगे। जबकि लाइन प्रोडूसर की जिम्मेदारी राज सोनी और सुनील साहू को दी गई है। साथ ही बाजीगर के मुख्य कलाकार नायक मन कुरैशी नायिका अनिकृति चौहान वहीं विलेन की भूमिका अजय पटेल क्रांति दीक्षित की भूमिका होगी। सह अभिनेत्री मनीषा वर्मा,चरित्र अभिनेता में धर्मेन्द्र चौबे, आलोक मिश्रा, अनिल सिन्हा। म्यूजिक रवि पटेल का होगा कर्णप्रिय गाना आवाज होगी सुनील सोनी ऋषभ सिंह, कैमरे में कमाल दिखायेंगे तोरण राजपूत फिल्म में सह निर्देशक शशांक द्विवेदी, अनुपमा मनहर अवं कुरुछेत्र.के ए.डी.की पुरी टीम ,कोरियोग्राफी बाबा बघेल की होगी। फिल्म की शूटिंग अप्रैल के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी।

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल