CG CGFilm.in
Chhollywood News

कुरुक्षेत्र : चंद्रभान सिंह के धांसू किरदार में खलनायकी करेंगे अजय पटेल

CGFilm Editorial Desk
Published: Mar 18, 2021 • 1 min read
कुरुक्षेत्र : चंद्रभान सिंह के धांसू किरदार में खलनायकी करेंगे अजय पटेल

CGFilm - अपकमिंग मूवी कुरुक्षेत्र में अजय पटेल भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वे चंद्रभान सिंह के धांसू किरदार में खलनायकी करते नजर आएंगे। फिल्म में क्रांति दीक्षित के छोटे भाई का किरदार निभाने वाले हैं। छत्तीसगढ़ी फिल्म कुरुक्षेत्र की शूटिंग इन दिनों कसडोल क्षेत्र में तेजी से चल रही है। शूटिंग को लेकर अजय पटेल बताते हैं कि उन्हें शूटिंग में खूब मजा आ रहा है और आसपास के लोगों का भी काफी सहयोग मिल रहा है। फिल्म बहुत ही जबरदस्त एक्शन से भरपूर है। ये फिल्म साउथ फिल्मों की तरह ही बन रही है।

Watch Video on YouTube
Click to Play Video

आपको बता दें साई कृष्णा फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति कुरुक्षेत्र फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक उदय कृष्ण, सह-निर्माता राज सोनी, विनय कृष्ण, एसोसिएयट डायरेक्टर कौशल उपाध्याय, सहायक निर्देशक अनुपमा मनहर, जतिन कुमार, अनुपम वैष्णव, कैमरामेन शेखर भास्कर, डीओपी राजन जायसवाल, म्युजिक डॉ. रवि पटेल, कोरियोग्राफर बाबा बघेल और प्रोडक्शन मैनेजर नीरज कुमार और जग्गू माही हैं। फिल्म में लीड रोल में करण खान, अभिनेत्री पूजा साहू, क्रांति दीक्षित, अजय पटेल, राज सोनी आदि हैं।

Ajay Patel
Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल