CGFilm.in शुक्रवार 8 दिसंबर को रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म गुईयां में आपको लव स्टोरी, ड्रामा, सस्पेंस, एक्शन एवं कॉमेडी सब कुछ देखने को मिलेगा। इस फिल्म में आपको एक्टर क्रांति दीक्षित दबंग आदमी के किरदार में दिखाई देंगे। वो भी ऐसा कि उनके नाम से ही लोग दहशत में रहते हैं। एन.माही फिल्मस् और प्रोड्यूसर मोहित साहू के साथ क्रांति की ये चौथी फिल्म है। इससे पहले क्रांति ने उनके साथ 'मोर जोड़ीदार', 'तीन ठन भोकवा रिटर्नस' एवं 'लव दीवाना' फिल्में की है।
आपको बता दें कि शुक्रवार 8 दिसंबर को रिलीज हुई अमलेश नागेश और हेमा शुक्ला की फिल्म गुईयां को पहले ही दिन दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है। इससे उत्साहित प्रोड्यूसर मोहित साहू ने आज ही घोषणा कर दी कि 'गुईयां' का पार्ट-2 यानी सिक्वल बनेगा। सिक्वल की कहानी में अमलेश नागेश के साथ ही दूसरे बड़े चेहरे के रूप में दिलेश साहू नजर आएंगे। माना यही जा रहा है कि 'पार्ट-2' में भी हेमा शुक्ला होंगी। दूसरी नायिका को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
एन माही फिल्म्स के बैनर तले एवं मनीष मानिकपुरी के निर्देशन में बनी अमलेश नागेश की फिल्म गुंईया देखने दुर्ग भिलाई सहित प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में भारी दर्शक उमड़ रहे हैं। फिल्म के अच्छे गीत संगीत, फिल्मांकन और जबरदस्त एक्शन को दर्शकों ने फिल्म देखने के बाद खूब सराहा। यह फिल्म जहां एक्शन और रोमांस व कॉमेडी से भरपूर है, वहीं इसकी कहानी सस्पेंस व बेहद ही रोचक है जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर मनीष मानिकपुरी की भी तारीफ प्रीमियर शो में फिल्म देखने के बाद जहां फिल्म से जुडे सभी लोग कर रहे हैं, वही दर्शक भी इस फिल्म के निर्देशक की सराहना कर रहे हैं।

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.