CGFilm.in छत्तीसगढ़ की अस्मिता और संस्कृति पर बनी फिल्म जोहार छत्तीसगढ़ दर्शकों की डिमांड पर फिर से आज से सिनेमाघरों में धूम मचाने आ रही है। इस फिल्म को आप 24 सितंबर से बागबाहरा, कवर्धा और राजिम में देख सकेंगे। सिटी सिनेमा बागबहरा, गैलेक्सी सिनेमा राजिम और माँ भुवनेश्वरी टॉकीज कवर्धा में इसका प्रदर्शन किया जा रहा है।
आपको बता दें कि जोहार छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ी संस्कृति, धरोहर और छत्तीसगढिय़ों के अभिमान की है। फिल्म के लीड एक्टर और निर्देशक देवेन्द्र जांगडे और फिल्म के निर्माता सेकेन्ड लीड एक्टर राज साहू हैं। छत्तीसगढ़ी फिल्म जोहार छत्तीसगढ़ फिल्म की कहानी एक ऐसी कहानी है जिसमें छत्तीसगढ़ की अस्मिता को बचाने का ताना बाना बुना गया है। फिल्म में राज साहू के संग सोनाली सहारे व देवेंद्र के संग शिखा चिदम्बरे जोड़ी दिखाई देगी। फिल्म में मुख्य कलाकार अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, विक्रम राज, उपसना वैष्णव, हेमलाल कौसल, निशांत उपाध्याय, क्रांति दीक्षित, किशोर मंडल हैं! संगीत सूरज महानद ने दिया है। गीतों में मधुर आवाज दी है सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, अलका चंद्राकर और चंपा निषाद ने। ये फिल्म छत्तीसगढ़ के हक की लड़ाई को परिभाषित कर ,जमीनी पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म दो नायको के इर्द- गिर्द घूमती नजर आती है।
साथी रे…जल्द ही
बीए फस्र्ट और सेकेंड ईयर से धूम मचान वाली मन कुरैशी और मुस्कान साहू की जोड़ी एक फिर मचाएगी धमाल मचाने को तैयार है। जी हां, इनकी नई फिल्म साथी रे आने वाली है। फिलहाल इसकी रिलीजिंग डेट को लेकर कोई तारीख तो सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया में इसका पोस्टर वायरल जरूर हो रही है।
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.