निर्माता मोहित कुमार साहू और निर्देशक प्रवीर दास के डायरेक्शन में एन माही प्रोडक्शन द्वारा निर्मित फिल्म "लव दीवाना" के लिए अब दर्शकों का इन्तजार ख़त्म होने वाला है. फिल्म के रिलीज से एक दिन पहले दर्शकों के साथ फिल्म में काम करने वाले कलाकारों के लिए 8 नवंबर का दिन बहुत ही रोमांचक होगा। फिल्म के निर्माता मोहित साहू ने cgfilm.in को बताते हुए कहा कि फिल्म में छत्तीसगढ़ के एक्शन स्टार दिलेश साहू का आपको इस फिल्म में लाजवाब एक्टिंग और एक्शन देखने को मिलेगा साथ ही इस फिल्म में रोमांटिक लव स्टोरी युवाओं को आकर्षित करेगा।

फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकरों ने अपना पूरा मेहनत लगाकर इसके हर भाग को सुंदर बनाया है। मोहित साहू कहते हैं कि मैं फिल्म के बारे में ज्यादा नहीं बताऊंगा आपको फिल्म देख कर रिव्यू लेने आना है. यह कह कर दर्शकों से फिल्म को सुपर हिट बनाने के लिए आग्रह किया। इस फिल्म को ले कर फ़िल्मी संवाददाताओं द्वारा तरह - तरह का कहानिया बनाया जा रहा है. हम आपको ऐस कोई कहानी नहीं बताएँगे। फिल्म 8 नवम्बर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को देखने के लिए आप तैयार रहिये। मगर सिनेमा हाल जाने से पहले आपको इस फिल्म के बारे में कुछ बाते जान लेना चाहिए है। इस फिल्म स्टार दिलेश साहू, प्रगति राव, माया साहू, धर्मेंद्र अहिरवार, मिथुन खोटे, नंदू, पवन गुप्ता, संगीता निषाद, शैल सोनी दीक्षित, धर्मेंद्र चौबे, क्रांति दीक्षित, सीमा सिंह, हेमा शुक्ला, जयंती मनहर, राजेश पंडया, दीपक ताम्रकार जैसे दिग्गज कलाकार हैं.

Chhattisgarhi Film Love Diwana
फिल्म के निर्माता मोहित साहू और निर्देशक प्रवीर दास ने सभी कलाकारों के साथ जमकर मेहनत किया है। फिल्म में गीत संगीत का बेहतरीन ताल-मेल है जो सीधे दर्शकों के दिल में उतरने वाली है। फिल्म में सुनील सोनी ने गीत संगीत दिए हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लोगों को फिल्म के गीतों ने बहुत लुभाया है। इसलिए कहा जा रहा है कि यह फिल्म शुरुआत में ही धमाल मचाने वाली हैं।

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

