CG CGFilm.in
Chhollywood News

'I Love You स्वीट हार्ट…' वीडियो सांग 26 जुलाई सुबह 7 बजे…

CGFilm Editorial Desk
Published: Jul 22, 2020 • 2 min read
'I Love You स्वीट हार्ट…' वीडियो सांग 26 जुलाई सुबह 7 बजे…

CGFilm - एक और छत्तीसगढ़ी वीडियो सांग I Love You स्वीट हार्ट 26 जुलाई, रविवार को सुबह 7 बजे रिलीज होने जा रहा है। मंडल म्युजिक की प्रस्तुति इस वीडियो सांग को स्वर दिया है पुष्पेन्द्र साहू और बैजंती यादव ने। निर्देशक हैं संजू खांडे, कैमरा संजू कोसल और गीत पुष्पेन्द्र ने ही लिखे। इस वीडियो सांग के निर्माता उत्तम मंडल और कलाकार हैं- संजूे खांड व चारू साहू। तो देखना ना भूलिए 26 जुलाई, 2020 की सुबह 7 बजे ये वीडियो सांग…

कोरोना संक्रमण के चलते इन दिनों छत्तीसगढ़ी फिल्मों की शूटिंग पर विराम लगा हुआ है। लेकिन वीडियो सांग का निर्माण और यू-ट्यूब पर इसका प्रदर्शन लगातार जारी है। निर्माता चंद्रशेखर चौहान भी अभी वीडियो सांग बनाने में लगे हुए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सांग तोर से मिलना…रिलीज हुआ है। इसमें उन्होंने अपने बेटे भूपेश को बतौर कलाकार लिया है। इसके साथ ही वे अभी और भी वीडियो सांग बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं सीजीफिल्म.इन लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। सीजीफिल्म.इन में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक सीजीफिल्म.इन पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही सीजीफिल्म.इन की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। सीजीफिल्म.इन से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल