CG CGFilm.in
CG Culture & Heritage

तुम बिन, तुम बिन-2, थप्पड़ जैसी फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण...

CGFilm Editorial Desk
Published: Feb 17, 2022 • 2 min read
तुम बिन, तुम बिन-2, थप्पड़ जैसी फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण...

CGfilm.in बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अनुभव सिन्हा छत्तीसगढ़ में करेंगे फिल्म की शूटिंग...
बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक अनुभव सिन्हा अब छत्तीसगढ़ में भी एक फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं। मीडिया में आ रही रिपोर्ट की मानें तो फिल्म शूटिंग के लिए लोकेशन फाइनल कर ली गई है। इसमें बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग रायपुर, राजनांदगांव और कांकेर में होगी। आपको बता दें कि अनुभव सिन्हा ने थप्पड़, तुम बिन, तुम बिन-02 जैसी कई बेहतरीन फिल्में बनाई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले अनुभव सिन्हा की 7 सदस्यीय टीम रायपुर पहुंची थी। जिन्होंने राज्य योजना आयोग के सलाहकार गौरव द्विवेदी से मुलाकात भी की थी। टीम ने करीब एक हफ्तेभर तक राज्य के अलग-अलग जगहों पर जाकर लोकेशन फाइनल की है।आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ फिल्म नीति 2021 का प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजपत्र में कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ फिल्म पॉलिसी लागू होने से प्रदेश में फिल्म उद्योग से जुड़े हजारों कलाकरों, टेक्निशियनों और निर्माता-निर्देशकों सहित स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। योजना के तहत अलग-अलग श्रेणियों में अनुदान का प्रावधान किया गया है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देश पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में नई फिल्म-नीति 2021 तैयार किया गया है। इस फिल्म नीति के तहत फीचर फिल्म, वेब सीरिज, टीवी सीरियल्स और रियाल्टी शो तथा डाक्यूमेंट्री फिल्म के निर्माण, फिल्मांकन के लिए सुविधा व प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। इससे फिल्म के क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगी। छत्तीसगढ़ फिल्म नीति 2021 को लागू करने का प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढ़ में फिल्म अनुकूल राज्य बनाना और राज्य में फिल्म उद्योग के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान देना तथा यहां स्थानीय लोगों के लिए ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल