CG CGFilm.in
Chhollywood News

शुद्ध पारिवारिक फिल्म है घरौंदा : मनीषा खोब्रागढ़े

CGFilm Editorial Desk
Published: Jun 16, 2021 • 2 min read
शुद्ध पारिवारिक फिल्म है घरौंदा : मनीषा खोब्रागढ़े

CGFilm.in | छत्तीसगढ़ी फिल्म घरौंदा की शूटिंग के दौरान निर्माता मनीषा खोब्रागढ़े ने CGFilm.in को बताया कि ये फिल्म शुद्ध पारिवारिक फिल्म है। इसमें एक परिवार को जोड़कर रखने का बहुत ही अच्छा संदेश दिया गया है। फिल्म की शूटिंग अभी रायपुर में चल रही है। वहीं गानों की शूटिंग के लिए भी बहुत जल्द लोकेशन तय किया जाएगा। फिल्म को लेकर किए गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि ये फिल्म की प्लानिंग अचानक हुई। राजा खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को सांझा करते हुए मनीषा ने कहा कि राजा सर के साथ करने के दौरान एक अलग ही अनुभव मिलता है। वैसे तो सभी कलाकार अपने किरदार को अच्छे से निभाते हैं, लेकिन राजा सर के साथ काम करने का अपना एक अलग ही अनुभव है। इसके साथ ही शूटिंग के दौरान सभी साथी कलाकारों का सहयोग बहुत ही अच्छा है। मुझे उम्मीद है कि ये फिल्म जल्द ही कम्पलीट हो जाएगी और दर्शकों तक पहुंचेगी।

आपको बता दें कि नटराज म्यूजिक महासमुंद के बेनर तले एवं राजा खान के निर्देशन में बन रही छत्तीसगढी फिल्म घरौदा की शूटिंग इन दिनों ग्राम जोरा में डॉ. अजय सहाय के स्टूडियो में चल रही है। फिल्म घरौंदा नाम से जाहिर होता है कि यह एक पारिवारिक फिल्म है। इसकी निर्माता मनीषा खोब्रागड़े हैं। फिल्म के हीरो रिंकू राजा खान एवं लाल जी कोर्राम तथा हीरोईन छॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री लवली (मुंबई ) है। वहीं इसमें हीरो की बहन का रोल जहां अनिता यादव कर रही है तो उनके पिता का रोल प्रसिद्ध एक्टर संजय जैन एवं माता का रोल मनीषा खोब्रागड़े कर रही है। इसके अलावा इसमें शमशीर सिवानी और अमृता नायर कॉमेडी करते दिखेंगे। फिल्म में डॉ. अजय सहाय भी नजर आने वाले हैं। इसके गीतकार धनराज साहू हंै। फिल्म को संगीत दिया है मनोज दिवान ने। फिल्म के सभी दृश्यों को अपने कैमरे में कैद करने का कार्य प्रसिद्ध डीओपी राहुल वर्मा कर रहे हैं। फिल्म में कोरिओग्राफी निशांत उपाध्यक्ष, चन्दन दीप, दिलीप बैस और सोनू जगत की दिखाई देगी। फिल्म के सहायक निर्देशक है संतोष नारायण आर्ट डिजाइन का काम निकेश बिसेन कर रहे हैं।

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल