CG CGFilm.in
Chhollywood News

एन माही फिल्मस् मोबाइल एप्प में जल्द आएगी फिल्म रजनी

CGFilm Editorial Desk
Published: Sep 15, 2021 • 2 min read
एन माही फिल्मस् मोबाइल एप्प में जल्द आएगी फिल्म रजनी

एन माही फिल्मस् मोबाइल एप्प में जल्द ही आपको छत्तीसगढ़ी फिल्म रजनी देखने को मिलेगा। ये फिल्म कब आएगी, इसकी तारीख तो फिलहाल घोषित नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म बहुत ही जल्द एन माही फिल्मस के मोबाइल एप्प में आपको देखने को मिलेगी। वैसे आपको बता दें कि फिल्म रजनी में दिलेश साहू, रेणु वर्मा, रजनीश झांझी, पुष्पेंद्र सिंह, अमित गोस्वामी, उपासना वैष्णव, अनिरुद्ध ताम्रकार, शैलेन्द्र भट्ट आदि कलाकार दिखाई देंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुपम भार्गव हैं।

आपको बता दें कि एन माही यू-ट्यूब चैनल अपने दर्शकों के लिए लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्में लेकर आ रहा है। एक जून को सुबह 7 बजे छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार प्रकाश अवस्थी और शिखा चिताम्बरे की सुपरहिट फिल्म राजू दिलवाला एन माही यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

आपको बता दें कि राजू दिलवाला में सुपर स्टार प्रकाश अवस्थी के अलावा नैनी तिवारी और शिखा चितामबरे सहित कई नामी कलाकार हैं। प्रकाश अवस्थी ने छत्तीसगढ़ी के अलावा बंगला फिल्म, भोजपुरी और हिन्दी फिल्म अग्निशिक्षा में कार्य किया है। उन्होंने मया, टूरा रिक्शा वाला, टूरा अनाड़ी तभो खिलाड़ी, दू लफाडू जैसी सुपर हिट फिल्में दी हैं। एन माही फिल्मस् मोबाइल एप्प में जल्द आएगी फिल्म रजनी

राजू दिलवाला के बाद 11 जून को छत्तीसगढ़ी फिल्म मितवा भी एन माही फिल्मस् यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इसके निर्देशक राजेश अवस्थी है और इस फिल्म के निर्माता है अजय जससिंघनी और अभिनय की बात करे तो राजेश अवस्थी, मुकेश वाधवानी, सिमा सिंह और बरखा ने किया है।एन माही फिल्मस् मोबाइल एप्प में जल्द आएगी फिल्म रजनी

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल