CG CGFilm.in
Chhollywood News

फिल्म नवा बिहान : कॉमेडी का तड़का लगाएंगे प्राजंल

CGFilm Editorial Desk
Published: Nov 08, 2022 • 3 min read
फिल्म नवा बिहान : कॉमेडी का तड़का लगाएंगे प्राजंल

CGFilm.in| 11 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाने प्रांजल सिंह राजपूत तैयार हैं। सीजीफिल्म.इन से चर्चा करते हुए प्राजंल ने कहा कि फिल्म में उनकी भूमिका बतौर कॉमेडियन है। एक प्रश्न के जवाब में प्राजंल ने कहा कि   फिल्म में उनका रोल काफी अच्छा है। वैसे तो दर्शकों को हंसाना आसान नहीं है, फिर भी उन्होंने इसकी पूरी कोशिश की है। मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक उनके रोल को पसंद करेंगे। प्राजंल ने छत्तीसगढ़ सरकार की फिल्म नीति की तारीफ करते हुए कहा कि इससे निसंदेह स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्रों का प्रचार प्रसार भी होगा. उन्होंने कहा- छत्तीसगढ़ी फिल्म में युवाओं के लिए रोजगार के काफी अवसर हैं। युवा फिल्म क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हैं।

आपको बता दें कि ओम गंगे प्रोडक्शन निर्माता रवि बहादुर सिंह और आशीष सुरेंद्र गंजीर के निर्देशन में बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म नवा बिहान छत्तीसगढ़  के नक्सल समस्या जैसी गंभीर मुद्दे व रोमांटिक परिवारिक  ड्रामा पर बनी है। फिल्म के निर्माता निर्देशक ने बताया कि इस फिल्म का निर्माण बस्तर के बीहड़ इलाकों में किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के नामी कलाकारों ने सुदूर इलाकों में शूटिंग कर फिल्म निर्माण पर विशेष सहयोग किया।

कलाकार
फिल्म में मुख्य कलाकार के रुप में आकाश सोनी, इशिका यादव, रवि साहू, उपासना वैष्णव, ललित उपाध्याय, विक्रांत नरसिंह, योगिता मदारिया,श्रेया महंत,प्रांजल सिंह राजपुत,नरेंद्र काबरा, सुमित्रा साहू, शमशीर शिवानी संतोष निषाद, हेमंत निषाद, भानुमति कोसरे,राजेश बोनिक ने जैसे मंझे हुए कलाकारो ने अपनी अदाकारी का जौहर दिखाया है।
कहानी, पटकथा व संवाद
फिल्म की कहानी सोनू ठाकुर की है। पटकथा और संवाद राज बंजारे ने किया है। साथ छायांकन में प्रमोद के नायक कैंमरे पे अपना जादू बिखेरा है।

गीत व संगीत
फिल्म में संगीत निर्देशन किया सागर बोस ने। गीतकार रैपर अंकित, देवेश अमोरा, भुनेश्वर यादव है। नित्य निर्देशन स्वर्गीय निशांत उपाध्याय, राकेश यादव संजू टांडी ने संभाला है। फिल्म के निर्माता निर्देशक ने बताया कि फिल्म नवा बिहान मिक्सिंग किया है जितेंद्रम  देवांगन आलाप स्टूडियो ने  एवं फि़ल्म को एडिट किया है सतीश देवांगन ने  छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कल्चर के साथ साथ सुमधूर संगीत से सजी फिल्म 11 नवंबर से प्रदेश के  नजदीकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है।

इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Connect with us:

Website: https://cgfilm.in
Facebook: https://www.facebook.com/CGFilm.in
Twitter: https://twitter.com/cg_film
Instagram: https://www.instagram.com/cgfilm.in
Youtube: http://bit.ly/CGFilmI

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल