CG CGFilm.in
Chhollywood News

इस होली होगा धमाका सतीश जैन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'चल हट कोनो देख लिही' का पहला गाना होगा रिलीज

CGFilm Editorial Desk
Published: Mar 15, 2022 • 2 min read
इस होली होगा धमाका सतीश जैन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'चल हट कोनो देख लिही' का पहला गाना होगा रिलीज

CGfilm.in मोर छईहा भुइया, झन भूलो मां बाप ला,  मया, टूरा रिक्शावाला,  लैला टिप टॉप छैला अंगूठा छाप, हस झन पगली फंस जाबे जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले जाने-माने निर्देशक सतीश जैन की अपकमिंग मूवी चल हट कोनो देख लिही इसी साल 13 मई को रिलीज होगी। पहले ये फिल्म दीपावली के आसपास रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसे अब 13 मई तक बढ़ा दिया गया है। वैसे आपको बता दें कि हाल ही में 'चल हट कोनो देख लिही '  का फस्र्टलुक भी सामने आया है।इसके साथ ही आपको बता दें कि इस होली में यानी 19 मार्च को शाम 4.00 बजे 'चल हट कोनो देख लिही' का पहला गाना रिलीजहोने वाला है। ये गाना एवीएम गाना यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। तो तैयार रहिए...आपको बता दें कि सतीश जैन ने छॉलीवुड को मोर छईयां भुईयां, झन भूलौ मां-बाप ला, लैला टिपटॉप छैला अंगूठा, हंस झन पगली जैसे कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

और अब उनकी आने वाली फिल्म चल हट कोनो देख लिहीज् का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चल हट कोनो देख ले ही... की शूटिंग के फोटोग्राफ्स सतीश जैन जी समय-समय पर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।आपको बता दें कि पिछलेवर्षस्मारसिनेमा अवार्ड में सतीश जैन की हंस झन पगली ने 16 पुरस्कार अपने नाम किए थे । इस फिल्म ने 1. बेस्ट चाइल्ड ऐक्ट्रेस- आयरा कुरैशी, 2. बेस्ट ऑडियोग्राफर- प्रबोध, 3. बेस्ट कोरियोग्राफर- निशांत उपाध्याय, 4. बेस्ट डायलॉग- मनोज कुशवाहा, 5. बेस्ट स्टोरी रायटर- सतीश जैन, 6. बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- सूरज महानन्द, 7. बेस्ट फीमेल सिंगर- अलका चंद्राकर, 8. बेस्ट मेल सिंगर- सुनील सोनी, 9. बेस्ट लिरिक्स- रामेश्वर वैष्णव, 10. बेस्ट म्यूजिक- सुनील सोनी, 11. बेस्ट मेल कैरेक्टर आर्टिस्ट- स्व. आशीष शेन्द्रे, 12. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- रवि साहू, 13. बेस्ट डायलॉग- मनोज कुशवाहा, 14. बेस्ट डायरेक्टर- सतीश जैन, 15. बेस्ट एक्ट्रेस- अनुकृति चौहान और 16. बेस्ट छत्तीसगढ़ी फिल्म का खिताब अपने नाम किया है।

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!