CG CGFilm.in
Chhollywood News

दुल्हन उही जउन पिया मन भाय...में आया जबरदस्त ट्विस्ट... बदल गई हीरोईन... अनिकृति की जगह अब सोनाली...

CGFilm Editorial Desk
Published: Jan 31, 2022 • 2 min read
दुल्हन उही जउन पिया मन भाय...में आया जबरदस्त ट्विस्ट... बदल गई हीरोईन... अनिकृति की जगह अब सोनाली...

CGFilm.in संभवत: छॉलीवुड फिल्म के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ होगा, जब फिल्म की शुरूआत में ही हीरोईन बदल गई हो। ऐसा क्यों और कैसे हुआ, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है, लेकिन मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो बिलासपुर में बन रही छत्तीसगढ़ी फिल्म दुल्हन उही जउन पिया मन भाय में अनिकृति चौहान बतौर मुख्य अभिनेत्री कास्ट की गई थी, लेकिन शूटिंग के पहले दिन पूरी यूनिट को उनका इंतजार करना पड़ा। और अंतत: निर्देशक ने हीरोईन ही बदल दी। आपको बता दें कि फिल्म दुल्हन उही जउन पिया मन भाय में पहले अनिकृति चौहान को बतौर हीरोईन लिया गया था। लेकिन उनकी जगह ऐन शूटिंग के पहले सोनाली सहारे को ले लिया गया और फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई।

मीडिया रिपोट्र्स में कहा जा रहा है कि अनिकृति उस समय बिलासपुर में ही थी लेकिन वह शूटिंग पर नहीं पहुंची। फिल्म के निर्देशक शिवनरेश केसरवानी के मुताबिक, 3 दिनों तक अनिकृति द्वारा बहाना बनाया गया , जिसके चलते पूरी यूनिट खाली बैठी रही अंत में हार कर उन्होंने निर्णय लिया और अनिकृति की जगह सोनाली सहारे को साइन कर लिया गया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय अभिनेत्री अनिकृति को ऐसा नहीं करना चाहिए था। उनके इस कृत्य से मुझे आर्थिक हानि हुई है और शूटिंग देर से शुरू हो पाई।

बता दें कि इस फिल्म में पूर्व में अनिकृति के साथ मन कुरैशी थे जो हिट जोड़ी है , अब सोनाली सहारे के साथ मन कुरैशी यह भी एक जोड़ी है, इस जोड़ी वाली फिल्म बी ए सेकंड ईयर को काफी पसंद किया गया था।

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल