CGFilm - ईरा फिल्मस् की प्रस्तुति और निर्देशक संतोष जैन की प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म मिल गईली चंदनिया का प्रसारण आज 20 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे टाटा स्काई पर किया गया। वहीं अगर आप इस फिल्म को नहीं देख पाएं तो बिल्कुल भी चिंता ना करें…क्योंकि 21 जुलाई को ये फिल्म दोपहर 12.00 बजे फिर से टाटा स्काई के चैनल नंबर 1111 पर पुन: दिखाई जाएगी। वैसे आपको बता दें कि इस फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा में 5 अवार्ड अपने नाम किए हैं।
आपको बता दें कि इस फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर प्रभाकर बर्मन हैं और चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर अरूण यादव हैं। फिल्म के टेक्निकल हेड अमित जैन और एडिट व कलरिस्ट हैं सतीश देवांगन ने। फिल्म के गीत शमशीर सिवानी, प्रभाकर बर्मन, राजू उपाध्याय, जर्नादन कुमार मधुप और राकेश सिंह के हैं। वहीं संगीत सुनील सोनी, कोरियोग्राफर चंदन दीप, निशांत उपाध्याय, विलास राउत, कैमरा- प्रकाश राठौर, दीपक बावनकर, फाईट- जॉनसन अरूण और आर्ट- करिमउल्ला खान व शंकर के हैं। तो याद रखिए 21 जुलाई दोपहर 12 बजे टाटा स्काई पर…

संतोष जैन - मिल गईली चंदनिया
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं सीजीफिल्म.इन लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। सीजीफिल्म.इन में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक सीजीफिल्म.इन पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही सीजीफिल्म.इन की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। सीजीफिल्म.इन से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.