CGFilm.in निर्माता पवन तातेड़ और निर्देशक अभिषेक सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म मैं दिया तैं मोर बाती 4 मार्च को 31 थियेटरों में एक साथ रिलीज होगी। आपको बता दें कि इससे पहले अभिषेक सिंह ने छत्तीसगढ़ी सुपर हिट फिल्म दबंग दरोगा निर्देशित की है।मैं दिया तंै मोर बाती के निर्माता पवन ने बताया की फिल्म के 3 गाने एवं ट्रेलर दर्शकों द्वारा काफी पसंद किये जा रहे हैं। इस फिल्म में मुख्य कलाकार दिलेश साहू और अनिकृति चौहान हैं। संगीत सुनील सोनी का है। पहला गाना चिकारा -चिकारा एस आर के म्यूजिक सीजी चैनल में जारी किया गया, जो लोगों के जुबान में बहुत पॉपुलर हो रहा है। फिल्म व गाने में अनिकृति-दिलेश की केमेस्ट्री खूब जम रही है।उन्होंने आगे बताया की फिल्म को मनीष मानिकपुरी ने एडिट और प्रवीर दास ने वीएफएक्स किया है। फिल्म कोरिओग्राफी निशांत उपाध्याय एवं चन्दन दीप ने की है और कैमेरे में कमल दिखाया है सिद्धार्थ सिंह व रजत सिंह ने। मैं दिया तैं मोर बाती में अनिल शर्मा, रजनीश झांझी, उर्वशी साहू, संतोष निषाद, निशांत उपाध्याय, अंशुल अवस्थी, राशि पांडे, नकुल महलवार, अंजली चौहान, और टिंकू जिया, राजू नगारची व अमित सिंह भी नजर आएंगे । इसमें डायरेक्शन टीम में अभिषेक सिंह का सहयोग कौशल उपाध्याय, अनुपमा मनहर ने किया है।

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है।
इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Connect with us:
Website: https://cgfilm.in
Facebook: https://www.facebook.com/CGFilm.in
Twitter: https://twitter.com/cg_film
Instagram: https://www.instagram.com/cgfilm.in
Youtube: http://bit.ly/CGFilmI
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.