CGFilm - एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म दईहान (द काउ मैन) शुक्रवार, 7 फरवरी 2020 को रायपुर के प्रभात टॉकीज सहित प्रदेश के अन्य सिनेमाघरों में रिलीज होगी। छत्तीसगढ़ी फिल्म दईहान की कहानी ठेठवार समाज की विलुप्त होती परंपराओं को जीवित करने का प्रयास है। फिल्म के निर्देशक भूपेंद्र साहू एवं निर्माता मलयज साहू ने बुधवार को प्रेस क्लब रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ठेठवार समाज की कई परंपराएं आज विलुप्ति की कगार है। फिल्म में इन्हीं सब बातों को दर्शाने का प्रयास किया गया है। फिल्म में बांस गीतों के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति को लयबद्ध करने की कोशिश की गई है। गीत संगीत, पटकथा संवाद भूपेंद्र साहू का है।
वैसे देखा जाए तो वर्ष 2020 छत्तीसगढ़ फिल्मों के लिए काफी अच्छा होगा, ऐसा कहा जा सकता है। क्योंकि साल की शुरूआत में आई ससुराल फिल्म को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला। वहीं 31 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म जोहार छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन अभी रायपुर के श्याम टॉकीज सहित प्रदेशभर के 15 सिनेमाघरों में लगातार जारी है। इस फिल्म को देखने बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.