CG CGFilm.in
Chhollywood News

लीक से हटकर है छत्तीसगढ़ी फिल्म दईहान (द काउ मैन) : मलयज साहू (निर्माता)

CGFilm Editorial Desk
Published: Feb 07, 2020 • 3 min read
लीक से हटकर है छत्तीसगढ़ी फिल्म दईहान (द काउ मैन) : मलयज साहू (निर्माता)
Watch Video on YouTube
Click to Play Video
Movie Review by Producer Malyaj Sahu for Chhattisgarhi Film Daihan The Cow Man || दईहान द काऊ मेन

CGFilm - छत्तीसगढ़ के प्रभात टॉकीज, रायपुर सहित सत्यम बिलासपुर, देवश्री धमतरी, गैलेक्सी सिनेमा राजिम, अप्सरा दुर्ग, विनय टॉकीज बालोद में प्रदर्शित हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म दईहान (द काउ मैन) अन्य फिल्मों के मुकाबले बिल्कुल लीक से हटकर है। इस फिल्म में ठेठवार समाज की विलुप्त होती परंपराओं को दिखाने का प्रयास किया गया है। फिल्म के निर्माता मलयज साहू ने Cgfilm.in से चर्चा करते हुए बताया कि इस फिल्म की कहानी छत्तीसगढ़ की परंपराओं के अनुरूप और बिल्कुल एक नई कहानी है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में चारे तथा चारागान की कमी के चलते गांव के ठेठवार 4 से 6 महीने के लिए जंगल में झोपड़ी बनाकर गाय एवं भैंस को चराने ले जाया करते थे। फिल्म इसी थीम को लेकर बनाई गई है, जो निश्चित ही दर्शकों को पसंद आएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ठेठवार समाज की कई परंपराएं आज विलुप्ति की कगार है। फिल्म में इन्हीं सब बातों को दर्शाने का प्रयास किया गया है। फिल्म में बांस गीतों के माध्यम से ग्रामीण संस्कृति को लयबद्ध करने की कोशिश की गई है। गीत संगीत, पटकथा संवाद भूपेंद्र साहू का है। मलयज साहू, भूपेंद्र साहू के सुपुत्र है।

https://cgfilm.in/daihan-the-cow-man-chhattisgarhi-movie-tailer-details-star-cast-videos-songs-etc/

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल