CGFilm.in संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत छत्तीसगढ़ी फिल्म 'बलिदानी राजा गुरु बालकदास' में एक्शन करते हुए नजर आने वाले है। दरअसल सतनाम पंथ के गुरु बालकदास के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक फिल्म बनाई जा रही है जिसमे अमरजीत भगत शहीद वीर नारायण सिंह की भूमिका में नजर आऐंगे। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीजऱ भी लॉन्च किया गया था जिसे लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।
जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की कहानी सन 1818 से 1860 के बीच अंग्रेजों के खिलाफ प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित है। इसमें गुरु बालकदास और वीर नारायण सिंह की दोस्ती और प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन में दोनों की भूमिका के किस्से हैं। खास बात यह है कि इसमें संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत वीर नारायण सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर डॉ. जेआर सोनी हैं. डॉ. सोनी के मुताबिक इस फिल्म में दर्शकों को इतिहास के कई अनछुए पहलुओं का पता चलेगा। यह स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ के लोगों की भूमिका और संगठन शक्ति की कहानी है।
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है।
इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Connect with us:
Website: https://cgfilm.in
Facebook: https://www.facebook.com/CGFilm.in
Twitter: https://twitter.com/cg_film
Instagram: https://www.instagram.com/cgfilm.in
Youtube: http://bit.ly/CGFilmI
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.