CGFilm.in छॉलीवुड को पिता जी के रोल के लिए एक और चेहरा मिल गया है। जी हां, ये चेहरा हैं संजय जैन का। आपको बता दें कि संजय जैन अपकमिंग छत्तीसगढ़ी मूवी घरौंदा में पिता के रोल में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म शूटिंग के दौरान सीजीफिल्म.इन से हुई चर्चा में संजय जैन ने फिल्म और अपने किरदार को लेकर चर्चा की। उन्होंने इस फिल्म को शुद्ध पारिवारिक फिल्म बताया, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। वहीं अपने किरदार के बारे में चर्चा करते हुए संजय जैन ने कहा कि एक पिता का किरदार काफी जिम्मेदारियां भरा होता है। एक परिवार में पिता की अहमियत कितनी होती है, उसे फिल्म में भी दिखाने का प्रयास किया गया है। मैं बहुत उत्साहित हूं अपने किरदार को लेकर। मुझे पूरा विश्वास है कि ये फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी और मुझे पिता के किरदार में वे अवश्य पसंद करेंगे।
आपको बता दें कि नटराज म्यूजिक महासमुंद के बेनर तले एवं राजा खान के निर्देशन में बन रही छत्तीसगढी फिल्म घरौदा की शूटिंग इन दिनों ग्राम जोरा में डॉ. अजय सहाय के स्टूडियो में चल रही है। फिल्म घरौंदा नाम से जाहिर होता है कि यह एक पारिवारिक फिल्म है। इसकी निर्माता मनीषा खोब्रागड़े हैं। फिल्म के हीरो रिंकू राजा खान एवं लाल जी कोर्राम तथा हीरोईन छॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री लवली (मुंबई ) है। वहीं इसमें हीरो की बहन का रोल जहां अनिता यादव कर रही है तो उनके पिता का रोल प्रसिद्ध एक्टर संजय जैन एवं माता का रोल मनीषा खोब्रागड़े कर रही है। इसके अलावा इसमें शमशीर सिवानी और अमृता नायर कॉमेडी करते दिखेंगे।
फिल्म में डॉ. अजय सहाय भी नजर आने वाले हैं। इसके गीतकार धनराज साहू हंै। फिल्म को संगीत दिया है मनोज दिवान ने। फिल्म के सभी दृश्यों को अपने कैमरे में कैद करने का कार्य प्रसिद्ध डीओपी राहुल वर्मा कर रहे हंै। फिल्म में कोरिओग्राफी निशांत उपाध्यक्ष, चन्दन दीप, दिलीप बैस और सोनू जगत की दिखाई देगी। फिल्म के सहायक निर्देशक है संतोष नारायण आर्ट डिजाइन का काम निकेश बिसेन कर रहे हैं।

Sanjai Jain 
actor sanjay jain
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.