CGfilm.in मिसेज इंडिया 2023 का खिताब छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की बहू और इंदौर शहर की बेटी चेतना जोशी तिवारी ने जीता है। अब चेतना देश की सबसे सुंदर विवाहित महिला हैं। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुई इस प्रतियोगिता में 75 लोगों ने भाग लिया। चेतना तिवारी ने इस प्रतियोगिता में सभी को पीछे छोड़ते हुए मिसेज इंडिया 2023 का ताज अपने सिर पर सजाया। उनकी इस उपलब्धि से जिले, राज्य और परिवार खुश हैं। चेतना ने निलेश तिवारी से चांपा में शादी की। चेतना ने 13 जुलाई से 19 जुलाई तक कोलंबो में एक प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति दी।
Sponsored • Chhollywood Showcase
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.