CGFilm - छत्तीसगढ़ी गानों और एलबमों की कड़ी में छत्तीसगढ़ी रैप सांग्स मनमोहनी के साथ एक और कड़ी जुडऩे जा रही है। जी हां, ये छत्तीसगढ़ी गानों का एलबम तो होगा, लेकिन रैप सांग होगा। बताया जा रहा है कि ये भी जल्द ही यू-ट्यूब पर रिलीज होगी। फिलहाल इसकी तारीख का ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही ये दिखाई देगी। वैसे आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ी रैप सांग्स मनमोहनी में जीत शर्मा एवं प्रिंसी दिखाई देंगे। इस एलबम के निर्माता और गायक दोनों ही कमलेश बनपेला हैं। गीत हर्ष कुमार बिंदु का है, कैमरा डायरेक्टर और एडिटर प्रकाश पटेल और म्युजिक से सजाया है ओम देवांगन ने। वहीं ड्रोन कैमरा युवराज साहू, मोहित यदु और राजा निषाद का है।
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं सीजीफिल्म.इन लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। सीजीफिल्म.इन में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक सीजीफिल्म.इन पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही सीजीफिल्म.इन की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। सीजीफिल्म.इन से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.