एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म 'सुन सुन मया के धुन' रिलीज को तैयार है। उम्मीद जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ में सिनेमाघरों के शुरू होते ही इसका प्रदर्शन किया जाएगा। वैसे आपको बता दें कि अभी कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते लगातार सिनेमाघरों पर ताला लगा हुआ है। लेकिन 15 अक्टूबर के बाद सिनेमाघरों के खुलने की उम्मीद है। बहरहाल, आपको बता दें कि 'सुन सुन मया के धुन' के शुद्ध पारिवारिक फिल्म है। जिसमें आपको कॉमेडी का तकड़ा भी देखने को मिलेगा। ये फिल्म संध्या फिल्मस् के बैनरतले बनी है। इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक, लेखक ज्ञानेश हरदेल जी हैं। उन्होंने इस फिल्म में अभिनय भी किया है। और कलाकारों की बात करें तो इस फिल्म के मुख्य कलाकार देवेन्द्र साहू और हीरोइन मोनिका शर्मा है। वहीं फिल्म में रजनीश झांझी, आभा देवदास, सृष्टि देवांगन, सरला सेन, अंजलि चौहान, राजू पाण्डे, रज्जू चंद्रवंशी, गऱीब दास बंजारे, लीना ठाकुर, सिद्धेश्वर सोनी, उर्वशी साहू, डॉ. चंदन सिंग और कॉमेडियन बोचकू नजर आएंगे।
'संदेशा मोर कलम के…' थियेटर खुलते ही होगी रिलीज..
छत्तीसगढ़ी फिल्म 'संदेशा मोर कलम के..' जल्द ही आपके सामने आने वाली है। फिल्म एस.एन.फिल्म प्रोडक्शन मोहला की प्रस्तुति है। इसके निर्माता और निर्देशक नरेश छत्तीसगढिय़ा हैं। फिल्म के सह निर्माता रमेश उके और सह निर्देशक आर्यध्वज महिपाल हैं। इस फिल्म के संपादक दरश विश्वकर्मा ( कामना फिल्म बिलासपुर) हैं। इस फिल्म से समीर खान और पिंकी बंजारे छॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म के अन्य कलाकार सोनू मेश्राम, रमेश उके, शैलेन्द्र बाजपेई, डॉ.विजय कुमार शाही, अमित सोनू, गजेन्द्र मरकाम, सावित्री नेताम, शालू, आरती, सुधा लक्ष्मी जांगड़े, कुशल पाल, गोविन्दा, सुनीता सेन, राजकुमार, मनोज टेकाम, देवेंद्र, राजहंस, लायनसिंग, अभिमन्यु हैं।

Sun-Sun-May-Ke-Dhun
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.