CGFilm.in | मनोरंजन का महाडोज गजेंद्र श्रीवास्तव प्रोडक्शन की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी फिल्म जिमी कांदा 7 अप्रैल ले छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव, निर्देशक अनुपम भार्गव, संगीत अनुराग शर्मा, मनोहर यादव, डीओपी राज ठाकुर, एडिटर गौरांग त्रिवेदी, फिल्म प्रमोटर - रवि नागदेव, डिस्ट्रीब्यूटर मां फिल्म तरुण हैं।
आपको बता दें कि निर्देशक अनुपम भार्गव की इससे पहले 'तीन ठन भोकवा, 'टिकट टू छॉलीवुड, 'द सेनीटाइजर और साथी रे के निर्देशक रहे हैं। अनुपम का कहना है कि वे हर तरह के सब्जेक्ट पर फिल्म बनाना चाहते हैं। ताकि दर्शकों को हर बार एक बिल्कुल नई कहानी देखने को मिले।
आपको बता दें कि बीआरवी फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति और निर्देशक व लेखक अनुपम भार्गव की साथी रे... एक दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार मन कुरैशी और मुस्कान साहू की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म की निर्माता रेनू वर्मा हैं। निर्देशक व लेखक अनुपम भार्गव, संगीत सुनील सोनी, बैकग्राउंड म्युजिक मनोहर यादव का है।

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.