CGFilm - आरंभ फिल्म्स के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म दईहान - द काउ मैन 7 फरवरी को रिलीज होने वाली है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्माण 45 दिनों में किया गया है। फिल्म दो घंटे 20 मिनट की है। फिल्म के निर्माता मलयज साहू और निर्देशक भूपेंद्र साहू हैं। इसके साथ ही अन्य कलाकारों की बात करें तो फिल्म की नायिका जागेश्वरी मेश्राम और सहनायिका अंजलि चौहान हैं।
वहीं एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म दईहान - द काउ मैन आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 7 फरवरी, 2020 को रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म ठेठवार समाज की विलुप्त होती परंपराओं को जीवित करने का प्रयास है, ऐसा कहना है कि फिल्म के निर्देशक भूपेंद्र साहू एवं निर्माता मलयज साहू का। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि छत्तीसगढ़ में चारे तथा चारागान की कमी के चलते गांव के ठेठवार 4 से 6 महीने के लिए जंगल में झोपड़ी बनाकर गाय एवं भैंस को चराने ले जाया करते थे। फिल्म इसी थीम को लेकर बनाई गई है, जो निश्चित ही दर्शकों को पसंद आएगी।
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.