CGFilm - बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का निधन 54 साल की उम्र में हो गया है। कल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्हें काफी गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इरफान खान पेट की समस्या से जूझ रहे थे, उन्हें Colon infection हुआ था। इरफान खान का निधन होना समस्त बॉलीवुड और हॉलीवुड के लिए क्षति है, इरफान खान की अंतिम फिल्म इंग्लिश मिडीयम थी, जिसमे उनकी कलाकारी बहुत ही प्रसंसनीय है।
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के माध्यम से शोक प्रकट की है। जिनके माध्यम से यह दुखत समाचार प्राप्त हुआ।

अभिनेता इरफान खान के निधन पर छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के कलाकारों ने शोक जताया है।
छत्तीसगढ़ के अभिनेता संजय बत्रा, पुष्पेंद्र सिंह, मन कुरैशी, निसार अली, संजय मैथिल, रोहित भुसंवार, निर्देशक सतीश जैन, मनोज वर्मा, निर्माता संतोष जैन आदि ने बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक जताया है।
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.