CG CGFilm.in
Chhollywood News

'रणभूमि' में खास किरदार में नजर आएंगे छॉलीवुड फिल्मों के भीष्म पितामह मोहन सुंदरानी

CGFilm Editorial Desk
Published: Feb 22, 2022 • 3 min read
'रणभूमि' में खास किरदार में नजर आएंगे छॉलीवुड फिल्मों के भीष्म पितामह मोहन सुंदरानी

CGfilm.in छॉलीवुड फिल्मों के भीष्म पितामह मोहन सुंदरानी जी जल्द ही फिल्म रणभूमि में नजर आने वाले हैं। मोहन सुंदरानी जी ने इस फिल्म में विशेष कैरेक्टर प्ले करने की स्वीकृति दी है। सुंदरानीजी के फिल्म में रोल करने को लेकर डायेरक्टर दानेश निषाद ने इसे उनका आशीर्वाद कहा है और इस बात पर खुशी जताई है कि छॉलीवुड फिल्मों के भीष्म पितामह मोहन सुंदरानी जी उनकी फिल्म में नजर आएंगे।


जोर-शोर से चल रही है फिल्म 'रणभूमि '  के निर्माण की तैयारी
अद्विक फिल्म क्रियेशनस के बैनर तले एवं छॉलीवुड के प्रसिद्ध डायरेक्टर दानेश निषाद के निर्देशन में बनने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म रणभूमि के प्री-प्रोडक्शन का कार्य बड़े ही तेजी से जारी है। इस फिल्म की शूटिंग इस महीने के अंतिम सप्ताह में शुरू होगी। इसमें पुराने दिग्गज कलाकारों के साथ ही बड़ी संख्या में छत्तीसगढ के प्रतिभावान कलाकारों को भी मौका दिया जा रहा है, इसके लिए  छॉलीवुड के दिग्गज कलाकरों के साथ ही नये कलाकारों का भी चयन जारी है। आपको बता दें कि दानेश निषाद छत्तीसगढ़ी फिल्म तैं मोर लव स्टोरी के साथ इन्होंने छॉलीवुड में डायरेक्शन के रूप में पर्दापण किया और पहली ही फिल्म में इनको बेस्ट डेबू डायरेक्टर का अवार्ड भी मिला।उल्लेखनीय है कि डायरेक्टर दानेश निषाद दुर्ग जिला के पाटन तहसील के एक छोटे से गांव जमराव से उठकर अपनी प्रतिभा और मेहनत तथा लगन के बल पर बहुत ही कम समय में छॉलीवुड में अपना स्थान बनाने में कामयाब हुए। इनकी पहली ही फिल्म तैं मोर लव स्टोरी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इसकी सफलता और दर्शकों की डिमांड को देखते हुए फिल्म रणभूमि के बाद में तैं मोर लव स्टोरी पार्ट दो का निर्माण करने जा रहे हैं।

उसके तुरंत बाद एक भोजपुरी और एक बॉलीवुड की हिन्दी फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म रणभूमि का कथा, पटकथा और गीत दानेश निषाद ने लिखा है तो संगीत दिया है प्रसिद्ध संगीतकार रौशन वैष्णव ने। एक्शन उड़ीसा के प्रसिद्ध एक्शन मास्टर दीपू का है। इसके कोरियोग्राफर बाबा बघेल और आर्ट डायरेक्टर खैरागढ संगीत विश्वविद्यालय के पास आउट बेहतरीन आर्ट डिजाईनर धनराज निषाद होंगे। कलाकारों की कास्टिंग में अभी केवल छत्तीसगढ़ी एवं भोजपुरी फिल्मों के एक्टर शमशीर सिवानी का हुआ है,शेष अन्य कलाकारों का चयन जारी है।इस फिल्म के डायरेक्टर दानेश निषाद ने चर्चा करते हुए बताया कि छॉलीवुड में अब तक जो फिल्में बनती रही है किसी एक या दो विशेष वर्ग के लिए बनती रही हैै। इस फिल्म की खासियत यह है कि छत्तीसगढ की लोक संस्कृति पर आधारित एक अलग हटकर यह फिल्म होगी। यह फिल्म बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग सभी के लिए खास होगा। इस फिल्म में फूल इंटरटेनमेंट के साथ ही सामाजिक मुद्दा के अलावा एक्शन,रोमांस और कमेडी का भी जबर्दस्त तड़का होगा जो लोगों को बहुत पसंद आयेगा।

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल