CG CGFilm.in
Chhollywood News

बलमा गमछावाला के गाने जल्द ही उज्जवल फिल्म के यू-ट्यूब चैनल पर दिखेंगे

CGFilm Editorial Desk
Published: Feb 23, 2021 • 2 min read
बलमा गमछावाला के गाने जल्द ही उज्जवल फिल्म के यू-ट्यूब चैनल पर दिखेंगे

CGFilm - दिनेश ठक्कर की आने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म बलमा गमछावाला के गाने जल्द ही उज्जवल फिल्म के यू-ट्यूब चैनल पर दिखाएगी देंगे। यह फिल्म उज्जवल फिल्म की प्रस्तुति होगी। इसके निर्माता भूषण साहू, निर्देशन एवं छायांकन दिनेश ठक्कर, पटकथा, संवाद व गीत देवेन्द्र जांगड़े और संगीत सूरज महानंद का होगा। फिल्म का संपादन श्रीमती बारिक और राज का होगा। फिल्म में आपको जोहार छत्तीसगढ़ के हीरो देवेन्द्र जांगड़े भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में योगेश अग्रवाल, अनिल शर्मा, सलीम अंसारी, अमर सिंह, दिलीप नामपल्लीवार एवं शैलेन्द्र भट्ट ने भूमिका निभाई है। कोरियोग्राफर नंदू तांडी और फाइट मास्टर बीरबल पाणिग्रही है।

सच फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति मया के पाखी…जल्द ही
सच फिल्म प्रोडक्शन के बैनरतले बनी एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म मया के पाखी जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक जगदीप सिंह सह-निर्देशक काजल खिलारी, फिल्म प्रमोटर निक्कू श्रीवास अकलतरा, संगीत जितेंद्रियं देवांगन, टी. विशाल, गायक सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, चंपा निषाद, अनुपमा मिश्रा, दीपशिखा, टी विशाल, सुनैना, खूबचंद और मुनमुन चक्रवर्ती हैं। फिल्म के कलाकरों की बात करें तो इसमें राज रावते, संध्या वर्मा, यश कुमार, उपासना वैष्णव, भजन मानिकपुरी, अखिलेश वर्मा, तनुजा पाटिल, ओमी अंकू, गरिमा सोनवानी, पर्मिला, काजल खिलारी, संतोष निषाद, किशोर मंडल और जगदीप सिंह नजर आएंगे।

Balma Gamchhawala
Balma Gamchhawala
Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!