CGFilm - ए बी आर फिल्म प्रोडक्शन के बैनरतले बना एक और छत्तीसगढ़ी गाना " एसो के सावन …" 30 जुलाई को ए बी आर फिल्म प्रोडक्शन के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज होगा। छत्तीसगढ़ के बस्तर के सौंदर्य की दृष्टिगत रखते हुए इसका निर्माण किया गया। इसमें लीड रोल में आपको दिखाई देंगे आशीष साहू और अंजली शुक्ला। गीतकार हैं- होमेंद्र भारती। इस गाने को सुरों से सजाया है ऋषि राज पांडे एवं और श्वेता महिमा दास ने। साथ ही ए बी आर फिल्म प्रोडक्शन ने यह तय किया है कि इस वीडियो में जो भी बेनिफिट होगा उसको किसी ट्रस्ट या गरीबों की मदद के लिए दान करेगा।
कड़ी मेहनत और लगातार खेतों में फसलों की रखवाली कर किसान अनाज का उत्पादन करते हैं। किसानों की लगातार मेहनत और लगन के भरोसे ही आज देश के करोड़ों लोगों को अन्न मिल पाता है। इसे लेकर ही पीटीएफ स्टुडियो ने छत्तीसगढ़ी में ‘किसान’ नाम से एक नया गाना बनाया है, जो यू-ट्यूब पर 27 जुलाई को रिलीज होने वाला है। तो देखना ना भूलें…

एसो के सावन
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.