CG CGFilm.in
Chhollywood News

आज के दिन 2022 में रिलीज हुई थी अनुपमा भार्गव की 'साथी रे'...अन्य फिल्मों से बिल्कुल हटकर थी ये फिल्म...

CGFilm Editorial Desk
Published: Dec 01, 2023 • 3 min read
आज के दिन 2022 में रिलीज हुई थी अनुपमा भार्गव की 'साथी रे'...अन्य फिल्मों से बिल्कुल हटकर थी ये फिल्म...

CGFilm.in जैसा कि आप सब जानते हैं- छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता और निर्देशक अनुपम भार्गव का इसी वर्ष सितंबर के महीने में सड़क हादसे में निधन हो गया। वे अपनी पत्नी निकिता जायसवाल के साथ बिलासपुर से रायपुर जा रहे थे। तभी सरगांव के पास किसी भारी वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अपोलो हॉस्पिटल लाया गया था। यहां अनुपम की मौत हो गई।


हम यहां बात कर रहे हैं उनकी एक दिसंबर 2022 को रिलीज हुई फिल्म साथी रे की...। फिल्म रिलीज के अवसर पर  ही उन्होंने कहा था साथी रे... की कहानी उनकी अन्य फिल्मों से बिल्कुल भी हटकर है। अनुपम हर तरह के सब्जेक्ट पर फिल्म बनाना चाहते थे। ताकि दर्शकों को हर बार एक बिल्कुल नई कहानी देखने को मिले। उन्होंने छत्तीसगढ़ से जुड़े गंभीर मुद्दे को अपनी इस फिल्म में उठाया था। किस तरह से गांव के बहुत से परिवार कमाने खाने के लिए बाहर जाते हैं और साजिशों का शिकार हो जाते हैं। वे हमेशा अलग तरह के सब्जेक्ट पर फिल्में बनाना चाहते थे- 'तीन ठन भोकवा, 'टिकट टू छॉलीवुड', 'द सेनीटाइजर' जैसी फिल्में इसका उदाहरण हैं।


अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे
अनुपम अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके बुजुर्ग माता-पिता सूर्य विहार सरकंडा में किराए के मकान में रहते हैं। हास्य व्यंग्य कार्यक्रम के साथ स्थानीय टीवी चैनल में उन्होंने शुरुआत की थी।
2013 में किया छत्तीसगढ़ी फिल्मों में डेब्यू2008 में वे माई एफएम में जॉकी बने। काफी समय तक आरजे रहने के बाद 2013 में छत्तीसगढ़ी फिल्मों में डेब्यू किया। 2017 में तीन ठन भोकवा फिल्म में अभिनय किया। 2016 में फिल्म मिशन 36 गढ़ से निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत की। वे सतीश जैन को अपनी प्रेरणा मानते थे। उनकी फिल्में प्रदेश में काफी पसंद की जाती थी।


एक्शन कॉमेडी और रोमांस के थे महारथी
अनुपम भार्गव का जन्म 7 दिसंबर 1987 को हुआ था। उन्होंने 7 से अधिक फिल्मों में अभिनय और 6 फिल्मों का निर्देशन भी किया था। एक्शन कॉमेडी और रोमांस के वे महारथी माने जाते थे। टिकट द हॉलीवुड, हमर फैमिली नंबर 1,3 ठन भोकवा, तीन ठन भोकवा रिटर्न, मिशन छत्तीसगढ़, रजनी, जिमी कांदा, खांटी मितान, कृष्णा अनुज, जैसी कई फिल्मों के कारण छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय थे।
हर तरह के सब्जेक्ट पर फिल्म बनाना चाहते थे अनुपम

साथी रे

Connect with us:

Website: https://cgfilm.in
Facebook: https://www.facebook.com/CGFilm.in
Twitter: https://twitter.com/cg_film
Instagram: https://www.instagram.com/cgfilm.in
Youtube: http://bit.ly/CGFilmI

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल