CG CGFilm.in
Chhollywood News

छत्तीसगढ़ी वीडियो सांग- कोई आही… 17 जुलाई को होगी रिलीज

CGFilm Editorial Desk
Published: Jul 15, 2020 • 2 min read
छत्तीसगढ़ी वीडियो सांग- कोई आही… 17 जुलाई को होगी रिलीज

CGFilm - एक और छत्तीसगढ़ी वीडियो सांग- कोई आही… शुक्रवार यानी 17 जुलाई 2020 को यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज होने वाला है। इस वीडियो सांग के कम्पोजर हैं- ओमेश प्रोजेक्ट्स। वहीं इस गीत को सुरों से सजाया है- नितिन दुबे, शर्मिला विश्वास ने। गीत है- ओमेश प्रोजेक्ट्स के। इस वीडियो गीत के कलाकार हैं- सतीश दुबे और बिट्टू दुबे और डायरेक्टर आनंद मानिकपुरी है।

आपको बता दें कि लॉकडाउन के काफी दिनों तक छत्तीसगढ़ी फिल्मों की शूटिंग पर विराम लगा हुआ है। लेकिन पिछले शनिवार को छत्तीसगढ़ सिने एवं टीवी प्रोड्यूसर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर शूटिंग की अनुमति मांगी थी, जिस पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों की शूटिंग की परमिशन मिल चुकी है, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए गाईडलाइन का पालन अनिवार्य किया गया है। इसलिए अब उम्मीद जताई जा रही है कि धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ी फिल्मों की शूटिंग भी शुरू होगी।

वहीं छत्तीसगढ़ी फिल्मों और गीतों के दर्शकों के लिए लॉकडाउन के समय भी लगातार यू-ट्यूब पर कई वीडियो सांग्स और गीत लगातार रिलीज किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक और छत्तीसगढ़ी सांग- कोई आही…शुक्रवार यानी 17 जुलाई 2020 को यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज होने वाला है।

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल