एकान्त चौहान (CGfilm.in)। हाल ही में 21 जनवरी को रिलीज होने जा रही लायरा प्रोडक्शन के बैनरतले निर्मित छत्तीसगढ़ी फिल्म इश्क मा रिस्क हे…का पोस्टर विमोचन राजधानी के एक होटल में किया गया। छत्तीसगढ़ी फिल्म के पोस्टर विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत सिंह भगत थे।
इस दौरान फिल्म के सभी कलाकार अभिनेता मन कुरैशी, मशहूर निर्देशक सतीश जैन, अशोक तिवारी, सुपर निर्देशक मनोज वर्मा, उत्तम तिवारी, अमित जैन, मोहन सुंदरानी, संजय बतरा, उपासना वैष्णव, रंजनीश झांझी, हेमलाल कौशल, निशांत उपाध्याय, पुष्पांजलि शर्मा, क्रान्ति दीक्षित, उषा विश्वकर्मा, संगीता निषाद, छत्तीसगढ़ी व भोजपुरी फिल्म के कॉमेडी स्टार अभिनेता संजय महानंद, धर्मेन्द्र चौबे, नितेश लहरी, रियास खान, लक्की रंगशाही (फि़ल्म वितरक संचालक), आर.के. नमित (मंच संचालक), शेखर चौहान, जयेश, रवि साहू आदि कलाकार उपस्थित थे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने-माने निर्देशक सतीश जैन ने डायरेक्टर आलेख चौधरी को लेकर बहुत ही अच्छी बातें की। उन्होंने कहा कि वे आलेख चौधरी के बिना कोई फिल्म ही नहीं बनाते हैं। उन्होंने मंच से कहा कि आलेख चौधरी को वे अपना चेला मानते हैं। आपको बता दें कि आलेख चौधरी ने सतीश जैन के साथ कई फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक काम किया है और अब वे इश्क मा रिस्क हे… में बतौर डायरेक्टर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि इश्क मा रिस्क हे फिल्म के निर्माता लक्ष्मीप्रकाश जायसवाल और निर्देशक आलेख चौधरी, सह निर्माता रविन्द्र सिंग टुटेजा, उमाशंकर गुप्ता, आशोक सिंह, मुख्य सहायक निर्देशक सलीम अंसारी, गीत विजय सिंह (दमाली), संजय सुरीला, नवलदास मानिकपुरी, चंद्रप्रकाश संगीत सुनील सोनी, पटकथा सवांद हौसिफ खान, हेमलाल कौशल, छायांकन तोरण राजपूत, संपादक मनीष मानिकपुरी, प्रोडक्शन डिजाइनर अरविन्द सोनी, कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय, चंदन दीप, बैकग्राउंड म्यूजिक श्याम सारथी, कार्यकारी निर्माता श्रीकृष्ण कुमार हैं। आगामी वर्ष 21 जनवरी को प्रदेश के अधिकतम सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

