
CGFilm - शुक्रवार को रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म बेनाम बादशाह को लेकर दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली है। वहीं छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर अलख राय ने तो साफ कह दिया कि इस फिल्म को हिट होने से कोई नहीं रोक सकता है।
उन्होंने कहा कि निर्माता-निर्देशक प्रणव झा ने शानदार फिल्म बनाई है। फिल्म हर पहलू से बेहतरीन है। मुझे इस फिल्म में किसी प्रकार की कोई कमी नजर नहीं आई। फिल्म हर एंगल से बहुत ही अच्छी बन पड़ी है। और दर्शकों इसी तरह अपनी कला और संस्कृति की फिल्म को देखते हैं तो निर्माता-निर्देशकों को और ज्यादा निर्माण में रुचि होगी। इसी तरह अच्छी फिल्मों का निर्माण होगा, जनता फिल्मों को देखेगी तो फिल्में हिट होगी। इसके साथ ही अलख राय ने फिल्म के हीरो करण खान और हीरोईन मुस्कान साहू को बधाई दी है।
टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं Cgfilm.in लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। Cgfilm.in में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक Cgfilm.in पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही Cgfilm.in की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। Cgfilm.in से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.