CGFilm.in 'मया दे दे मयारू, 'बैरी के मया, 'कंगला होगिस मालामाल, 'मया म फूल मया म कांटा एवं 'बैरी के मया जैसी छत्तीसगढ़ी फिल्मों का निर्माण कर चुके अलक राय अब वेब सीरिज में कमाल दिखाने को तैयार हैं। वे 'जंतर मंतर नाम की वेब सीरिज का निर्माण कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने चेहरे दिलेश साहू इस वेब सीरीज के हीरो हैं।
बताया जा रहा है कि अलक राय लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर फिल्म निर्माण में सक्रिय हो रहे हैं। इस वेब सीरीज़ के डायरेक्टर समीर चंद्रा हैं। प्रमुख भूमिकाओं में दिलेश साहू के अलावा यास्मीन परवीन, तूफान वर्मा, सूर्या चौहान, सोहैल शेख एवं मंदिरा नायक नजर आएंगे। डीओपी चंदन सिंह राजपूत हैं।
Sponsored • Chhollywood Showcase
Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album
Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.