CG CGFilm.in
Chhollywood News

वेबसीरिज की दुनिया में कदम बढ़ा रहे अजय त्रिपाठी…

CGFilm Editorial Desk
Published: Jun 11, 2020 • 3 min read
वेबसीरिज की दुनिया में कदम बढ़ा रहे अजय त्रिपाठी…

CGFilm - फिल्में और टीवी की दुनिया के बाद तीसरे मनोरंजन का सबसे साधन आज वेबसीरिज बना हुआ है। वेबसीरिज में हर तरह की कहानियां और मनोरंजक कार्यक्रमों की भरमार है। इसके साथ ही ये छोटे कलाकारों के लिए तो बड़ा प्लेटफार्म है ही, लेकिन अब कई बड़े कलाकार भी इस क्षेत्र में कदम रख चुके हैं। आज हम वेबसीरिज में बॉलीवुड के कई कलाकारों को देख रहे हैं, तो इसके साथ ही कई ऐसे कलाकार जो मायानगरी में कुछ नया करने की चाहत रखते हैं, उनको भी इसमें आसानी से काम मिल जाता है। इसके साथ ही वेबसीरिज आज इंटरनेट और मोबाइल में मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया बना हुआ है। लिहाजा, धीरे-धीरे इसकी भी पकड़ मनोरंजन की दुनिया में तगड़ी होती जा रही है।

खैर, हम आपको बताते हैं छत्तीसगढ़ के एक निर्माता अजय त्रिपाठी भी अब वेबसीरिज की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वे जल्द ही एक वेबसीरिज बनाने जा रहे हैं। फिलहाल, उनका कॉस्टिंग का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि वेबसीरिज के डॉयरेक्टर संतोष सोनू होंगे और कहानी अमन कल्याण का है। कहानी छत्तीसगढ़ पर ही आधारित होगी। इसमें राजधानी से लगे सरोना स्टेशन पर रहने वाले दो लोगों की कहानी का चित्रण होगा।
आपको बता दें कि अजय त्रिपाठी छत्तीसगढ़ी के अच्छे निर्माताओं में शुमार हैं और अब उनकी वेबसीरिज दर्शकों को कितना पसंद आएगी, ये तो आने वाले दिनों में पता चलेगा। लेकिन छत्तीसगढ़ के लिए ये बहुत ही अच्छी बात है कि छॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ शार्टफिल्म, एलबम और वेबसीरिज भी यहां बनने जा रही है।

टीप:- जैसा कि आप सब जानते हैं सीजीफिल्म.इन लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों, वीडियो सांग, एलबम, शार्ट फिल्में और कलाकारों, लोक कलाकारों और उन सभी कलाकारों, जो शूटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं, इन सबकी खबर आप तक पहुंचाता है। सीजीफिल्म.इन में हमने छत्तीसगढ़ के सभी नामी कलाकारों के साथ ही कला जगत से जुड़े अधिकांश कलाकारों की प्रोफाइल भी बनाई है। इसके अलावा कलाकारों, फिल्मों की शूटिंग और वीडियो सांग की खबरें लगातार हर दिन आप तक सीजीफिल्म.इन पहुंचाते आ रहा है। इसके साथ ही सीजीफिल्म.इन की कोशिश रहती है कि वो छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माताओं और कलाकारों के साथ सीधी बातचीत कर शूटिंग के दौरान उनके अनुभवों और रूझान को भी सामने लाए, ताकि इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को उनसे कुछ सीखने का मौका मिले और वे उनसे प्रेरित होकर एक बेहतरीन कलाकार बन सकें। सीजीफिल्म.इन से आप भी जुड़ सकते हैं, तो देर किस बात की…

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल