CG CGFilm.in
Chhollywood News

वेबसीरिज की ओर अजय…

CGFilm Editorial Desk
Published: Sep 14, 2021 • 2 min read
वेबसीरिज की ओर अजय…

छॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रहे अजय पटेल ने अब वेबसीरिज की ओर भी अपने कदम बढ़ा लिए हैं। जी हां, अजय पटेल एक वेबसीरिज करने जा रहे हैं। जिसका नाम मेन फॉर सेल है। इस वेबसीरिज निर्देशक देवेंद्र सुपीकर और निर्माता संजीव द्विवेदी हैं । अजय पटेल ने कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाई है। अब वेबसीरिज में भी वे कमाल दिखाएंगे, ऐसी दर्शकों को अपेक्षा है। अजय पटेल ने पिछले वर्ष आई छत्तीसगढ़ी फिल्म ससुराल में अभिनय किया था।

आपको बता दें कि अजय साहू अपकमिंग मूवी कुरुक्षेत्र में अजय पटेल भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वे चंद्रभान सिंह के धांसू किरदार में खलनायकी करते नजर आएंगे। फिल्म में क्रांति दीक्षित के छोटे भाई का किरदार निभाने वाले हैं। ये फिल्म एक्शन से भरपूर है। ये फिल्म साउथ फिल्मों की तरह ही बन रही है। 3 जनवरी, 2020 को रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म ससुराल के लिए बेस्ट खलनायक का अवार्ड अजय पटेल को मिला।

आपको बता दें कि इस फिल्म से ही अजय ने अपने कैरियर की शुरूआत की थी और सर्वश्रेष्ठ खलनायक का खिताब अपने नाम किया। यह फिल्म शुद्ध पारिवारिक फिल्म है। फिल्म में अजय ने अंहकार से भरे हुए एक बदमाश का किरदार निभाया था। अजय पटेल फिल्मों में आने से पहले मेडिकल के क्षेत्र में भी काम कर चुके है। 2016 में उन्होंने मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था। इसमें वे पहले 30 प्रतिभागियों में भी शामिल हुए थे।

अजय पटेल लगातार अपनी अदाकारी का दम दिखाते आ रहे हैं। अजय के बारे में कहा जाता है कि उन्हें बचपन से ही फिल्में देखने का शौक था, और वे अब खुद परदे पर नजर आने लगे हैं। अजय ससुराल के बाद एक और लव स्टोरी, काली, हुक्का पानी बंद, देवा, कुरुक्षेत्र, मि. गौटिया, तू मेरा हीरो जैसी फिल्मों में वो नजर आने वाले हैं. इनमें से कुछ फिल्में तो तैयार हैं और जल्दी ही प्रदर्शित होने वाली है. अजय को अलग-अलग तरह के किरदार करना पसंद आता है, वो हर तरह के रोल करने के लिए तैयार रहते हैं। इसके अलावा अजय फिटनेस का विशेष ध्यान रखते हैं. जिम और एक्सरसाइज करना बेहद पसंद है।

Sponsored • Chhollywood Showcase

Promote Your Chhattisgarhi Movie or Music Album

Reach 500,000+ passionate Chhollywood film enthusiasts across Chhattisgarh.

Book Banner / RO
Enjoyed this story? Share with Chhollywood cinema lovers!

Related Chhollywood Entities & Profiles / संबंधित प्रोफाइल